Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में प्रधानमंत्री का पुतला दहन, वीरगंज बाजार पूर्णरूप से बन्द

 
युवा गठबन्धन पर्सा द्वारा रंगेली घटना के विरोध में वीरगंज में प्रधानमंत्री ओली का पुतला दहन, वीरगंज बाजार पूर्णरूप से बन्द । आन्दोलनकारियों द्वारा सशस्त्र प्रहरी के एसपी की गाड़ी तोड़फोड़ का प्रयास ।
ओमप्रकाश,वीरगंज माघ ८ ।  received_779103822216548
मोरंग के रंगेली में कल हुए हिंसात्मक घटना के विरोध में बीरगंज में आज सुबह से ही प्रदर्शन हुआ । संघीय समावेशी मधेशी युवा गठबन्धन पर्सा के संयोजक ईश्वर यादव के संयोजक ईश्वर यादव के नेतृत्व में बीरगंज बाजार, वित्तिय संस्थान, याताउात के साधन और सरकारी कार्यालय सब बन्द कराए गए । गठबन्धन के युवा नेताओं ने आज प्रधानमंत्र ीओली का पुतला दहन किया है । उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री देश में सम्प्रदायिक दंगा फैलाने की कोशिश की है । उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मधेश आन्दोलन को सम्बोधित नहीं किया गया तो देश बड़े संकट में फँस सकता है । संयोजक ईश्वर यादव ने कहा कि एमाले अगर युवा संघ के बल पर मधेश आन्दालन में हस्तक्षेप करता है तो इसका परिणाम बुरा होगा । आन्दोलन को कमजोर करने के लिए सरकार साम्प्रदायिक दंगा फैलाने की कोशिश कर रही है ।received_779103738883223
वार्ता और संवाद की जगह समस्या समाधान न कर सरकार मधेश आन्दोलन को सिर्फ भड़काने की कोशिश कर रही है । पर्सा सचिव धर्मेन्द्र पटेल ने कहा कि मधेशी अपने अधिकार और पहचान के लिए लड़ते रहेंगे । इस अवसर में नेपाल सद्भावना पार्टी के सचिव कृष्णा पटेल, युवा नेता रोशन पटेल, प्रवेश सर्राफ, फिरोज बादशाह, असरफ मंसूरी, महेश पटेल, वीरभूषण पटेल, वकील मियाँ, भागीरथ साह, विजय सर्राफ, सुशील सर्राफ, राजेश सर्राफ, अनिल सिंह आदि की उपस्थिति थी । इसी तरह हजारों की संख्या में आम जनता की भी उपस्थिति थी । सबने मिलकर बीरगंज को ठप्प कर दिया था और सशस्त्र के एसपी की गाड़ी भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की ।  received_779103858883211

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.