Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जुर्माना शुल्क अगर माफ नहीं किया गया तो आन्दोलन करने की युवा संगठन की चेतावनी

 

om om1ओमप्रकाश सर्राफ, बीरगंज फागुन ३गते ।
मधेश आन्दोलन बन्द के समय में नलिन नारायणी अंचल यातायात व्यवस्था कार्यालय में संघीय समावेशी मधेशी युवा संगठन पर्सा ने ज्ञापन पत्र दिया है ।
विगत छःमहीनों से जारी मधेश आन्दोलन के क्रम में बन्द हड़ताल और नाकाबन्दी के कारण जनजीवन अत्यन्त कष्टकर हो गया है । आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है इसकी वजह से बँद अवधि में जुर्माना न लेने के लिए यातायात कार्यालय में गठबन्धन पर्सा संयोजक ईश्वर यादव के नेतृत्व में गई टोली ने कार्यालय प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद घिमिरे को ज्ञापन पत्र दिया । जारी मधेश आन्दोलन किसी भी जाति, धर्म और समुदाय के विरुद्ध न होकर तराई मधेश में रहने वाले सम्पूर्ण जनता के अधिकार और पहचान के लिए है । आन्दोलन में सबने साथ दिया है और ुभी आर्थिक भार से परेशान हैं । गठबन्धन ने इन्हीं समस्याओं से कार्यालय प्रमुख का ध्यानाकर्षण कराया । साथ ही यह भी कहा कि अगर आम जनता की भावनाओं को नहीं समझा गया तो आन्दोलन होगा इसकी चेतावनी भी दी । टोली ने नारायणी अंचल यातायात व्यवस्था के सवारी चालक कार्यालय के शाखा अधिकृत द्वय शालीग्राम पौडेल और उमेश रेगमी को भी ज्ञापनपत्र दिया । टोली में युवा गठबन्धन पर्सा के सलाहकार ओमप्रकाश सर्राफ, संयाजक धर्मेन्द्र पटल, सचिव रोशन कुमार, जिला सदस्य फिरोज बादशाह, विनोद पटेल, क्षेत्र नं. २ के संयोजक अशरफ अली आदि की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.