Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सार्क चेम्बर में वैद्य

 

काठमाण्डू, 15 मार्च ।    
दक्षिण एसियाली उद्योगी व्यवसायियों का संगठन सार्क चेम्बर अफ कमर्स एण्ड इन्डस्ट्रिज के अध्यक्ष में नेपाल के व्यवसायी सुरज वैद्य चयनित हुए हैं ।

Suraj Baidhy उक्त संगठन में पहुँचने वालों में से वैद्य दूसरे नेपाली नागरिक हैं । इससे पहले उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्वअध्यक्ष पदम ज्योति सार्क चेम्बर के अध्यक्ष हुए थे । वैद्य, दो साल के लिए उक्त संगठन का नेतृत्व करेंगे । सोमबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम के बीच वैद्य को सार्क चेम्बर के निवर्तमान अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह सहानी ने पिन लगाकर नेतृत्व हस्तान्तरण किया है । सहानी भारत से प्रतिनिधित्व करनेवाले संगठन के पूर्वअध्यक्ष हैं ।
सार्क चेम्बर के विधान अनुसार संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वतः अध्यक्ष होते हैं । इसी नियम के अनुसार वैद्य ने सार्क चेम्बर का नेतृत्व किया है । वैद्य चिया उद्योग के साथ साथ जापानी गाडी के लिए नेपाल के आधिकारिक विक्रेता भी हैं । अध्यक्ष में चयनित होने के बाद उन्होंने कहा है कि सार्क औद्योगिक ग्राम स्थापना करने के लिए वह सक्रिय भूमिका निर्वाह करेंगे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.