Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेटी को सशक्त बनाना ही सबसे बड़ी आवश्यकता है

 

कोमल वली
गायिका
संविधान का आना ही सबसे बड़ी सकारात्मक बात है । हमें इसका स्वागत करना होगा क्योंकि सभी नेपाली को इसका इंतजार था ।

कोमल वली गायिका
कोमल वली
गायिका

संविधान जब बन रहा था तो उस समय हम अपनी बात संविधान में शामिल करवाने से क्यों चूक गए ? हम हमेशा नकारात्मक बातों पर ज्यादा प्रकाश डालते हैं जबकि सकारात्मक पक्ष भी तो है । सबसे बड़ी बात तो यह है कि हमें सुधार की शुरुआत परिवार से ही करनी चाहिए । हमें अपनी बेटी को मानसिक रूप से मजबूत करना पड़ा । अगर हम उसे सही शिक्षा और सोच देते हैं तो वह खुद सक्षम होगी और उसे अधिकार की प्राप्ति होगी । हमें अपने समाज की सोच को बदलना होगा । समय लगेगा पर यह सम्भव है । कुछ हमारी परम्परा है, संस्कृति है जो हमें स्वयं अपने पिता, पति या भाई के सामने नमन होना सीखाता है । इसमें कोई गलत नहीं है । संविधान में अधिकार मिला या नहीं मिला उससे ज्यादा अधिक महत्व की बात है कि हमें अपनी बेटी को हर तरह से सशक्त बनाना होगा । उसे शिक्षित बनाना होगा । आरक्षण लेकर हम क्या करेंगे अगर उसमें प्रतिस्पद्र्धा करने की क्षमता ही नहीं है । तो पहले हमें उसे सशक्त बनाना होगा समाज में महिला स्वयं स्थापित होगी मेरा यही मानना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.