संघीय गठबन्धन द्वारा आज प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार घेराऊ
काठमाण्डू,जेठ ४
संघीय गठबन्धन द्वारा सिंहदरबार घेराऊ के बाद आज आन्देलन के तिसरे दिन प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार घेराऊ चल रहा है । नश्लबादी सरकार मूर्दाबाद, दोरंगी नीति का संविधान जालएगें का नारा बुलंद करते हुए गठबन्धन के विभिन्न पार्टी अपने अपने झण्डा व व्यान सहित शान्तिपूर्ण धर्ना पर बैठी है । अभी अभी निषेधित क्षेत्र तोड़ने के आरोप में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बिच झडप हुई है |

आज १० बजे से घेराऊ का आन्दोलन जारी है । गौरतलब है संविधन खारिज, सिमांगक, दोप्रदेश लगायत के माग सहित मधेसी, आदिवासी जनजाति, सहित के संघीय गठबन्धन द्वारा पिछले कुछ दिनो से राजधानी मे आन्दोलन जारी है ।
सिंघदरबार घेराऊ का अभियान एवम् नारा सहित राजधानी के सडक पर उतरि गठबन्धन अचानक प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार घेरने के पिछे क्या कारण है पुछने पर गठबन्धन ने सिंहदरबार घेराऊ आन्दोलन को निरंकुश सरकार नौटंकी का संज्ञा दे रही है, इसी लिये उन्हे बता दें की आन्दोलन कभी नौटंकी नही होता, कम आंकने बालों को पता चले इसी लिये सिंहदरबार से आन्दोलन का स्वरुप और स्थान परिवर्तन कर आज का धर्ना प्रधानमन्त्री निवास के आगे बालुवाटार मे कर रहें हैं ।
गठबन्धन द्वारा बालुवाटार घेराऊ के निर्णय के साथ ही बालुवाटार एरिया मे सुरक्षा व्यवस्था कडा करदिया गया है । साथ ही जिला प्रशासन कार्यालय काठमाण्डू ने सुरक्षा को मध्यनजर करते हुए प्रधानमन्त्री निवास के आसपार के क्षेत्र को निषेधित क्षेत्र घोषित कर दिया है ।
जिप्रका के मुताविक निषेधित क्षेत्रों में प्रम निवास से दक्षिण तरफ के इटालियन चोक एवम् उत्तर तरफ पवित्र वर्कशप तक, सभामुख के निवास से पश्चिम दक्षिण तरफ के गौरीधारा जानेबाली सडक के १०० मिटर तक तथा प्रधानन्यायाधिश के निवास बालुवाटार से पश्चिम लाजिम्पाट तक १०० मि और नेपाल राष्ट्र बैंक बालुवाटार से पूर्व १०० मि तक निषेधित क्षेत्र कायम किया गया है ।

