Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वार्ता और संवाद से ही समस्या का समाधान : पूर्व राष्ट्रपति रामवरण यादव

 

जनकपुर २७ मई, कैलाश दास

जनकपुर जेठ १४ । पूर्व राष्ट्रपति डा.रामवरण यादव ने कहा कि सभी राजनीतिक दल मिलकर ही देश को समस्या से निकाल सकता है । वार्ता और संवाद ही एक विकल्प है ।

Raspati Foto1

धनुषा के उच्च माध्यमिक विद्यालय बघचौडा में शुक्रवार राष्ट्रीय गणतन्त्र दिवस के अवसर में आयोजित छात्र–छात्राओं के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती ही देश को मजबूत कर सकता है ।

यह भी पढें   डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक पद के लिए नेपाल से डॉ. संगीता कौशल मिश्रा को उम्मीदवार बनाने की तैयारी

विद्यालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष रामभरोस कापड़ि की अध्यक्षता में हुए सम्बाद कार्यक्रम में विद्यालयल के छात्र–छात्राओं द्वारा किए गए प्रश्न में उन्होंने कहा कि जनचेतना के लिए शिक्षा सर्वोपरी है । अब संविधान निर्माण के पश्चात् मधेश में विकास की राह खुली है जिसमें इमानदारी से आगे बढने की जरुरत है । पूर्व राष्ट्रपति डा.यादव ने कहा कि ‘मधेश पहाड, हिमाल से राजस्व उठने पर भी बाँडफाँड में स्रोत की व्यवस्था नहीं होने के कारण ही क्षेत्रीय विभेद होता आया है । । पर अब लोकतान्त्रिक में समान हक अधिकार सभी का है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

बेटा बेटी में, बालविवाह, दहेज प्रथा और बेरोजगारी का मुख्य जड़ समाज, परम्परा, शिक्षा, राजनीति और संस्कृति है जिसमें समाज में चेतना का विकास और अग्रसरता की आवश्यकता है ।

Raspati Foto

विभिन्न क्षेत्र से प्रशन पूछे गए जिनका उन्होंने जवब दिया ।

कार्यक्रम में धनुषा क्षेत्र नम्बर २ के सांसद रामकृष्ण यादव, राजनीतिक विश्लेषक कृष्ण खनाल, पूर्व राष्ट्रपति सलाहकार राजेन्द्र दाहाल, विजय कुसियैत सहित के वक्ताओं ने विद्याथिृयों के प्रश्न का जवाब दिया था । पूर्व राष्ट्रपति यादव ने विद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया । भवन के निर्माण के लिए जिला शिक्षा कार्यालय से ३२ लाख रुपैया बजट इस विद्यालयका के लिए दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com