Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुलभ सौचालय अभियान के अभियन्ता तथा सामाजिक हिरो विन्देश्वर पाठक काठमाण्डू में

 

विजेता चौधरी, जेठ १७
एक सही सोंच और उस का कार्यान्वयन एक अति साधारण व्यक्ति को भी कैसे हिरो बना देता है उसका ज्वलन्त उदाहरण हैं सुलभ शौचालय अभियान के सुत्रधार विन्देश्वर पाठक । पाठक आज दोपहर को काठमाण्डू आए है ।

DSCN2743
जर्रनलिजम गु्रप नेपाल, द पोपुलर टाइम पत्रिका तथा आरएएडीएस नेपाल नामक संस्था ने पाठक का काठमाण्डू अन्तराष्ट्रीय विमान स्थल पर स्वागत किया है । समाजसेवी डम्बर नारायण यादव , रामेश्वर शाह , रूचि सिंह तथा रखा यादव ने उनका स्वागत किया | हिमालिनी से बातचीत में श्री पाठक ने कहा कि उनकी यह यात्रा समाजिक सेवा के लिये है |
सुभल शौचालय अभियान के स्वयमसेवक पाँच दिन से नेपाल के तराई क्षेत्र सिरहा, उदयपुर, सिन्धुली तथा काभ्रे जिला मे महिलाओं को मासीकधर्म के विषय में खुलकर बातचित करना, स्वच्छ रहना तथा मासिकधर्म के सम्बन्ध में तराई के जिलों में व्याप्त रुढि सोंच व शर्म को दूर करने के विषय में गोष्ठि का आयोजन किया है । प्रत्येक जिलों में अपेक्षा से अधिक महिलाओं का लगभग २ सौ से अधिक जमवारा होने की बात स्वयमसेवक बताती हैं । अभियान सम्बद्ध रुपक राय चौधरी ने बताया तराई के महिलाओं ने संकल्प लिया है अब मासिकधर्म के सम्बन्ध में बोलने का तथा सभी गलत धारणाओं को त्यागने का । सुलभ शौचालय अभियान के स्वयमसेवक अभी काठमाण्डू में है ।

यह भी पढें   निर्वाचन आयुक्तों की सुनवाई प्रक्रिया शुरु होगी आज

DSCN2738
विमानस्थल में पाठक का स्वागत करने पहुँचे अभियान सम्बद्ध रुपक राय चौधरी से क्या पाठक नेपाल में सुलभ शौचालय का विचार लेकर आए हैं एक प्रश्न पर उन्हों ने– ये नेपाल सरकार के निर्णय पर होगा । वहरहाल पाठक के काठमाण्डू आने का सन्दर्भ अभी तक खोला नही गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.