Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गौतम बुद्ध विमान स्थल के निर्माण कार्य की स्थिति ।

 

७ जनू, काठमाण्डू

गौतम बुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल का निर्माण लगभग २०% हो चुका है । जिसमें ३ हजार मीटर लम्बे धावन मार्ग की मिट्टी के दबाने का काम हो चुका है । आयोजना प्रमुख ओम शर्मा के अनुसार ८ महीनों तक विभिन्न अवरोधों के कारण मात्र २० % ही काम हुआ है । अब कोई अवरोध न होने से काम समय पर होने की उम्मीद है ।

अभी की स्थिति के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण काम घाघरा नदी को २ किमी की दूरी में घुमाकर धावन मार्ग के लिए रास्ता बनाया गया है । अग्नि नियन्त्रण कक्ष के निर्माण के साथ ही फिनिशिंग का काम भी चल रहा है । वहाँ दैनिक ११ रोलर व स्क्याभेटर, ७ डोजर के साथ ६० टीपर,४ट्रान्जिट मिक्सर व २ मिक्सिंग प्लान्ट संचालन में है ।कुल ७१५ बीघा जमीन में फैले इस विमान स्थल के लिए १४० बीघा जमीन को मुल्यांकन आधार मानकर आषाढ़ महीने तक मुआवजा वितरण करने की तैयारी है ।

यह भी पढें   सिद्धार्थ बैंक और दराज ने दशैं पर ‘10–10 दशैं धमाका’ ऑफर किया लॉन्च

इस विमान स्थल के बनने से काठमाण्डौ त्रिभुवन अन्तर्राष्टी्रय विमान स्थल के विकल्प के रुप में प्रयोग में लाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com