Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जबर्दस्त तैयारी के साथ ला रहें हैं बाबुराम भट्टराई नयाँ शक्ति पार्टी को

 

काठमांडू,११ जून |

इसबीच नयाँ शक्ति के बारे में व्यापक चर्चा परिचर्चा हो रही है | सडक से लेकर महल तक नयाँ शक्ति का बहस ने अपना स्थान बना लिया है | देश में वर्तमान सरकार से छायी निराशा की वातावरण ने लोगों को नयाँ शक्ति की ओर सोचने को मजबूर कर दिया है |  खासकरके पूर्वप्रधानमन्त्री एवं एमाओवादी नेता डा. बाबुराम भट्टराई के नेतृत्व ने नयाँ शक्ति के इस रूप को जनता के बिच में पहुचने में सफलता पायी है | लोगों में यह उत्सुकता बनी है कि क्या नयाँ शक्ति अभियान देश को नया बिकल्प दे पायेगी ? इसबीच देश के पहाड़,हिमाल और तराई में भी धीरे धीरे ही सही लेकिन अपनी पकड़ बनाने में बाबुराम भट्टराई जरुर कामयाब हुयें हैं | इसबीच रामेश्वर खनाल, प्रवीण मिश्र, रविन्द्र मिश्र, लीलामणि पौड्याल और स्वर्णिम वाग्ले के समूह द्वारा चलायागया  नयाँ शक्ति अभियान की चर्चा ने बाबुराम भट्टराई को और मजबूती प्रदान की है  । मधेश में उनके समर्थन में जुटी भाड़ी भीड़ ने उनका मनोवल भी बढ़ा दिया है |

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय ने 30.87 अरब रुपये का बजट प्रस्तावित किया

baburam-bhattarai-3.png111

इसबीच कल्ह होनेवाली नयाँ शक्ति नेपाल की पार्टी स्थापना की घोषणा के लिए जबर्दस्त तैयारी की गई है | नयाँ शक्ति द्वारा घोषणासभा में सहभागी होनेवाले प्रतिनिधियों की सारी व्यवस्था, मञ्च व्यवस्थापन, प्रचारप्रसार करनेका पूरा व्यवस्था कर चुका है ।एनेकपा माओवादी पत्यिाग करके नयाँ शक्ति अभियान में लगे भट्टराई को नयाँ पार्टी खोलने में आठ महिना लगा है । दशरथ रंगशाल मेंआयोजना होनेवाले इस कार्यक्रम के लागि प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता तथा विविन्न २६ देश के प्रतिनिधि को आमन्त्रित किया गया है |

यह भी पढें   ब्रिटिश गोरखा सैनिक: नागरिकता, योगदान और कानूनी न्याय का सवाल : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

चंदा संकलन के लिए एक संस्थापक ससदस्य से १ सय ५ रुपैया की दर से १ करोड ५ लाख, अन्तरिम केन्द्रीय परिषद में रहे ४ सय ४९ सदस्य से २२ लाख ४५ हजार, सचिवालय सदस्य में रहे ५१ लोगों से ५ लाख १० हजार पार्टी के अंदर से ही संकलन होने की बात नयाँ शक्ति नेपाल के सचिवालय सदस्य गंगा श्रेष्ठ ने जानकारी दी है  । उन्होंने १५ सय प्रतिनिधि से प्रवेश शुल्क १ हजार और सहयोग रसिद से भी आर्थिक संकलन  करने की बात कही है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह की अनुपस्थिति को लेकर नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा ने सवाल उठाया

दशरथ रंगशाला में होनेवाली नयाँ शक्ति नेपाल पार्टी की घोषणा सभा में प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड को भ आमंत्रित किया गया है |

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com