Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काबुल के आत्मघाती बम विष्फोट में १४ नेपाली की मौत ५ घायल

 

pic1
अषाढ ६
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमबार सुवह तालिवानी आतंकवादी द्वारा किए गए आत्मघाती बम विष्फोट में १४ नेपाली की मौत हो गई है । उक्त जानकारी अफगानी गृहमन्त्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति मार्फत जनायी है । विज्ञप्ति में उल्लेख है विष्फोट में अन्य ५ नेपाली सहित ४ अफगानी भी घायल हुए हेंै ।
प्राप्त सूचना के मुताविक तालिबान आतंकवादी ने नेपाली सुरक्षा गार्ड सवार रहें मिनिबस में सुवह ५ बजकर ४० मिनट पर आत्मघाती हमला किया गया था ।
निजी सुरक्षा गार्ड के आवास के नजदीक ही घात लगाए बैठे आतंकवादी गिरोह ने बस आवास गेट से बाहर निकलते ही बिष्फोट करबाया है–काबुल पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान ने बतलाया है ।
पाकिस्तान स्थित नेपाली दूतावास ने बताया है कि घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी लेने का कार्य जारी है । घायल ९ लोगों की अवस्था सामान्य रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.