Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फ्रांस ने किया एनएसजी पर भारत का सपोर्ट, सिओल मीट से पहले बढ़ी पाक की बेचैनी

 

फ्रांस ने किया एनएसजी पर भारत का सपोर्ट, सिओल मीट से पहले बढ़ी पाक की बेचैनी

नई दिल्ली, इस्लामाबाद
modi_1466602495सिओल में न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) देशों की मीटिंग से पहले भारत को एक और देश का सपोर्ट मिला है। अब फ्रांस ने भी भारत के मेंबरशिप की वकालत की है। इधर, पाकिस्तान भारत को मिल रहे चौतरफा सपोर्ट से बौखला गया है। वहां के नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर (एनएसए) नसीर खान जंजुआ ने वॉर्निंग दी है कि एनएसजी को लेकर अमेरिका जितना भारत का सपोर्ट करेगा, उतनी पाकिस्तान की चीन से नजदीकी बढ़ेगी। दरअसल पाक, अमेरिका के भारत को सपोर्ट करने से तिलमिलाया हुआ है। पाकिस्तान के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि चीन और रूस को रोकने के लिए अमेरिका बना रहा पॉलिसी ।

यह भी पढें   पाकिस्तान का गहराता आंतरिक संकट : सैन्य वर्चस्व और दक्षिण एशियाई सुरक्षा के सामने नई चुनौती

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जंजुआ का आरोप है कि अमेरिका का भारत को सपोर्ट करने का मकसद चीन और रूस को रोकना है।
जंजुआ ने ये बातें मंगलवार को एक थिंक टैंक, स्ट्रैटजिक विजन इंस्टीट्यूटु के एक सेमिनार में कहीं।
जंजुआ ने ये भी कहा, अमेरिका, मुस्लिम वर्ल्ड को भी अपने कंट्रोल में रखना चाहता है।
बताया जाता है कि अमेरिका के भारत को सपोर्ट करने से पाकिस्तान काफी नाराज है।modi_1466602495

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.