Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

वि.पी.कोइराला नेपाल भारत फाउण्डेशन द्वरा कथकार पराजुली के कथासंग्रह पर संवाद

 

विजेता चौधरी, अषाढ ३१ काठमाण्डू
वि.पी. कोइराला नेपाल भारत फाउण्डेशन ने साहित्यकार राजेन्द्र पराजुली के कथा संग्रह शुक्रराज शास्त्री को चश्मा संग्रह पर अन्तरसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया ।
सांग्रीला द्वारा प्रकाशित कथाकार पराजुली के उक्त कथा संग्रह में २० कथाएँ समेटी गई है । जिसमे राजनीतिक कथा, प्रेम व राजनीति कथा एवम् प्रेम कथा लगायत तीन प्रवृत्ति की कथाएँ समेटी गई है ।

IMG_3860
कथकार पराजुली ने संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए कहा राजनैतिक, धार्मिक व सामाजिक रुप से किनारीकृत किए गएँ पात्रों को चुन के तथा उनके मनोविज्ञान पर मैने कथा लिखा है । संग्रह के कथा में मधेस आन्दोलन व मधेस के पात्र भी समेटे गएँ है ।
साहित्यकार नारायण ढकाल ने कृति के उपर अन्तरसंवाद तथा समालोचनात्क दृष्टिकोण प्रस्तुत किया । उन्होंने पराजुली के लेखन के विषय में बोलते हुए कहा प्रेम व राजनीति को जोड कर लिखना लेखक की खुबी है ।

यह भी पढें   त्योहारों के समय में सस्ते दर पर हवाई टिकट उपलब्ध कराने पर सहमति

IMG_3876
शीर्ष कथा मैजिकल रियलीज्म पर लिखे जाने का जिक्र करते हुए समालोचक ढकाल ने शीर्ष कथा लगायत अन्य कथाओं के उपर टिप्पनी की ।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओंने भी संवाद में सहभागिता जनाते हुए कृति के विभिन्न पक्ष तथा साहित्य व साहित्यिक बजार के उपर बहस किया ।
कार्यक्रम में साहित्यकार कुमार नगरकोटी, कुमारी लामा, उषा हमाल, कवि विप्लव ढकाल लगायत के कवि तथा साहित्यकारों की विशेष उपस्थिति रही ।
फाउण्डेशन के प्रोग्राम आफिसर गोविन्द साह ने आगामी दिनों में ऐसी ही साहित्य श्रृखलाओं का आयोजन करने की बात बताते हुए अन्तरसंवाद कार्यक्रम का समापन किया ।

यह भी पढें   पशुपतिनाथ मंदिर में प्रवेश करने के आरोप में इटहरी की प्रियंका परियार और ओसीम अंसारी गिरफ्तार

IMG_3905

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com