Sat. Mar 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गच्छदार फिर से प्रचण्ड का चक्कर काट रहें हैं

विजेता चौधरी, काठमाण्डू, साउन २
प्रधानमन्त्री केपी ओली के विरुद्ध दर्ता किया गया अविश्वास के प्रस्ताव के बाद से बदली हुई राजनीतिक परिवेष व सत्ता समिकरण के बाद फोरम लोकतान्त्रीक के अध्यक्ष तथा उपप्रधानमन्त्री विजय कुमार गच्छदार ने माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड से बार बार भेंट तथा वर्तालाप किया है ।

vijay_kumar_gachhdar
श्रोत के मुताविक एमाले के साथ ९ महिने का सहयात्रा तोडते हुए कांग्रेस तथा मधेसी मोर्चा के सहयोग में माओवादी केन्द्र द्वारा प्रधानमन्त्री को सत्ता से हटाने की स्थिति बनती देख गच्छदार ने माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड से मिलकर नया सरकार में सहभागी होने का संकेत दिया है ।
वहीं मोर्चा के नेताओं ने सत्ता के लिए मधेसी व थरुहट के आन्दोलन को बीच में ही दिशाहीन छोडकर एमाले सरकार में सहभागी हुएँ गच्छदार को नया सरकार में सहभागी नहीं करना चाहिए इस बात का अडान लिए हुये है ।
मधेस आन्दोलन व थरुहट के जारी आन्दोलन को अलपत्र छोड सरकार में गएँ गच्छदार की नीति क्या मात्र सरकार में रहने की है ? वहस अभी राजनीतिक वृत में गर्म है ।
वहरहाल कांग्रेस के कुछ नेता तथा कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व को सुझाव देते हुए – लम्बे समय तक कांग्रेस से सत्ता में रह कर पार्टी से बाहर होते हुए राजनीतिक अस्थिरता में सहभागी होने की गच्छदार के प्रवृत्ति के कारण उनको अभी विश्वास कर सहभागी करना ठीक नही होगा सचेत कर रहें हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.