Fri. May 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन ने बनाया विश्व का सबसे विशाल पानी व वायु का जहाज

 

मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, २४ जुलाई ।

चीन अविष्कारों के लिए ही प्रसिद्ध नही है वरन् विश्व में न हो सकने वाले कामों को कर दिखाने की सूची में भी आगे है ।

चीन ने हवा में उडने व पानी में तैरने वाले जहाज का निर्माण किया है । चीन की समाचार एजेन्सी सिन्हवा के अनुसार एम्फिबियस एयरक्राफ्ट बनाने में चीन को ७ साल लग गये । इस प्रक्रिया में समुद में राहत अभियान व जंगल में लगाये जाने वाली आग जिससे जंगल को साफ किया जाता है, का प्रयोग किया गया है ।

यह भी पढें   धादिङ में दो बसों की टक्कर... ३७ लोग घायल

chin

स्त्रोत के अनुसार बोइंग ७३७ के आकार का ही ये एयरक्राफ्ट जिसका नाम एजी६०० है, जिसको सरकारी कंपनी एभिएसन कार्पोरेशन अफ चाइना(एभीआइसी) ने बनाया है । विगत ७ वर्ष से शुरु हुए इस काम का निष्कर्ष अन्तिम शनिवार को देखने को मिला । एवीआई के उपप्रबंधक ने इस विमान को उड्डयन क्षेत्र में नयी उपलब्धि बतायी है । इस विमान की उच्चतम उड़ान क्षमता ४५०० किमी. है व २० सेकेण्ड में १२ टन पानी जमा कर सकता है तथा ५३.५ टन भार के बराबर उड़ान भरने की क्षमता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.