Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनकुटा में बस दुर्घटना, पूर्व अर्थ राज्य मन्त्री सहित अन्य सात की मृत्यु

 

धनकुटा, साउन १३

धनकुटा में हुए एक बस दुर्घटना में पूर्व अर्थ राज्य मन्त्री सहित अन्य सात की मृत्यु हो गई है ।

जिला प्रशासन कार्यालय धनकुटा के मुताविक संखुवासभा के मुढे सनिश्वरे से आ रही बस धनकुटा में दुर्घटना होने से नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता एवम् पूर्व सांसद तथा अर्थराज्यमन्त्री हरीसेवा लिम्बु सहित सात लोगों के घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है ।

बहरहाल अभी तक तीन लोगों की सिनाख्त हो गयी है तथा अन्य के सिनाख्त कार्य जारी है । जि.प.्रका. के मुताविक लिम्बु, तारा बहादुर वस्नेत तथा उसकी तीन वर्षिया बेटी रेश्मा बस्नेत की पुष्टि कर ली गयी है
। दुर्घटना में घायल हुए १२ लोगों का इलाज जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.