Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री में प्रचण्ड बहुमत से निर्वाचित, कम्युनिष्ट नेताओं में दूसरी बार प्रधानमन्त्री होने का कीर्तिमान

 

गणतन्त्र नेपाल के प्रथम प्रधानमन्त्री के साथ ही कम्युनिष्ट नेताओं में दूसरी बार प्रधानमन्त्री होने का भी कीर्तिमान किया कायम

विजेता चौधरी, साउन १९

नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड प्रधानमन्त्री में निर्वाचित हुए हैं । संसद के आज बुधबार की बैठक में मतदान किया गया जिस में प्रचण्ड अत्यधिक बहुमत से निर्वाचित हुए । दस वर्ष सशस्त्र युद्ध में समाहित रहें पार्टी के अध्यक्ष दाहाल सब से बड़े दल नेपाली कांग्रेस तथा मधेसवादी दलों के सहयोग में दूसरी बार प्रधानमन्त्री बने हैं ।

prachand-elected.png-1

प्रचण्ड के पक्ष में ३३६ मत आया हंै वहीं विपक्ष में २१० मत डाला गया था । इस के साथ ही प्रचण्ड दूसरी बार प्रधानमन्त्री बने हैं । प्रचण्ड के नाम अन्य दो कीर्तिमान भी कायम है । इस से पहले संविधानसभा के निर्वाचन के बाद गणतन्त्र नेपाल के प्रथम निर्वाचित प्रधानमन्त्री भी प्रचण्ड बने थें । गौरतलब है नेपाल के प्रधानमन्त्री के इतिहास में दो बार प्रधानमन्त्री बनें कम्युनिष्ट नेताओं में भी प्रचण्ड ने अपना नाम दर्ज करबाया है ।

यह भी पढें   एमाले सचिवालय की बैठक स्थगित

इस से पहले कम्युनिष्ट नेताओं में मनमोहन अधिकारी, माधव कुमार नेपाल, झलनाथ खनाल, डा. बाबुराम भट्टराई तथा केपी ओली एक एक बार प्रधानमन्त्री में निर्वाचित हुए थे ।

वैसे तो प्रधानमन्त्री की दौड़ में दाहाल अकेले उम्मीदवार थे । बहरहाल अकेले उम्मीदवार होने के बाद भी निर्विरोध नहीं होने की व्यवस्था की वजह से व्यवस्थापिका संसद में आज मतदान किया गया । निर्वाचन में दाहाल को नेपाली कांग्रेस, मधेसी जनअधिकार फोरम लोकतान्त्रिक, संघीय समाजवादी फोरम, राप्रपा, तराई मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी, सदभावना पार्टी, नेकपा संयुक्त सहित दल के सांसदों ने वोट दिए । वहीं संसद के दूसरे बडेÞ दल नेकपा एमाले, राप्रपा नेपाल तथा कुछ छोटे दलों ने प्रचण्ड के विपक्ष में वोट डाले ।

यह भी पढें   अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अनूठी एवं प्रेरणादायी पहल

प्रधानमन्त्री में निर्वाचित होने के तुरन्त बाद ही प्रचण्ड को भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने टेलिफोन मार्फत बधाई ज्ञापन किए ।

मोदी ने नवनिर्वाचित प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को निकट भविष्य में भारत भ्रमण के लिए निमन्त्रण भी दिया । मोदी ने आगे चलकर द्विपक्षीय हित के लिए मिल कर काम करने के लिए विश्वास दिलाने की बात प्रचण्ड के स्वकीय सचिवालय रहें उन के पुत्र प्रकाश दाहाल ने मिडिया को बताया ।

यह भी पढें   अमृत झा अभी भी ईरान के हिरासत में ,परराष्ट्र मंत्रालय ने माफी मांगी

नव निर्वाचित प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को बधाई देने के लिए चीनियाँ राजदूत प्रचण्ड निवास पहुँचें थे ।

सिंहदरबार में पहला कार्यकाल ९ महीना बिताए प्रचण्ड के दूसरा कार्यकाल भी ९ महीने के लिए ही है । प्रचण्ड को करने के लिए काम, सुधारने को जरुरत इमेज तथा संतुलन मिलाने को बहुत कुछ है । उनके पास समय कम है यद्यपि इस संयम को अगर प्रचण्ड सदुपयोग नहीं कर पाए तो ये उनका अन्तिम कार्यकाल भी सावित हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.