Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टैंकर का पानी हैजा के प्रकोप का कारण

 
मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, ४ अगस्तwater
पिछले कुछ समय से ही भक्तपुर, ललितपुर व काठमाण्डू के अन्य जिलों में हैजा रोग के फैलने का कारण  टैंकर से होने वाले पानी के वितरण में मल के मिश्रित होने की पुष्टि की गयी है ।
स्वास्थ्य सेवा विभाग महामारी तथा रोग नियंत्रण महाशाखा नें पानी में कोलिफर्म होने की पुष्टि की है । इस प्रकार के पानी के वितरण से ही उपत्यका में हैजा रोग के फैलने को कारण बताया गया है ।
 इस प्रकार के पानी की जांच में ५० प्रतिशत भाग प्रदूषित पानी का है । टेकू स्थित राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला में जांच के बाद इसका खुलासा हुआ है कि लोग जो हैजा से पीडि़त हंै वो जिस प्रकार के पानी का उपयोग कर रहें हैं वों ५० प्रतिशत मल प्रदूषित है ।
 हाप्किंस विश्वविद्यालय  की तरफ से काम कर रही टोली व जन स्वास्थ्य कार्यालय महाशाखा के डा. गुणनिधि शर्मा ने बताया है कि स्थलगत अध्ययन के बाद संकलित नमूने के ९३ पानी की जांच में ४३ में कोलिफार्म पाए गए

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com