Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ने ली पद तथा गोपनीयता की शपथ ः भारत और चीन ने दी बधाई

 

काठमान्डौ २० गतेprachand-elected.png-1
आज नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ने राष्ट्रपति विद्या भंडारी के द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ ली । प्रधानमंत्री प्रचण्ड का यह दूसरा कार्यकाल होगा । संसदीय प्रजातन्त्र के विरुद्ध शस्त्र उठाया और दस वर्ष के जनयुद्ध के बाद राजनीति की मूलधार में आए । पहले संविधान सभा निर्वाचन में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में निर्वाचित होने के बाद भी उन्होंने नौ महीने की अल्पमत की सरकार चलाई थी ।
इसबार फिर वो नौ महीने के लिए ही प्रधानमंत्री चुने गए हैं । शपथ ग्रहण समारोह में इस बार कुछ परिवत्र्तन देखे गए । अमूमन ऐसे मौकों पर दौरा सुरुवाल और ढाका टोपी लगाने की परम्परा रही है किन्तु इस बार प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने इस बार भी पहले की ही तरह परम्परा को तोड़ते हुए कोट पैन्ट और भादगाऊं टोपी लगा कर शपथ ग्रहण किया । राष्ट्रपति द्वारा ही नेपाली काँग्रेस के विमलेन्द्र निधि और नेकपा माओवादी केन्द्र के कृष्णबहादुर महरा को उपप्रधानमंत्री पद का शपथ ग्रहण कराया गया । इसी तरह काँग्रेस के रमेश लेखक और माओवादी केन्द्र के गौरी शंकर तथा दलजीत श्रीपाली ने भी शपथ ग्रहण किया ।
इस अवसर पर भारत और चीन ने प्रधानमंत्री प्रचण्ड को शुभकामना और बधाई दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.