Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इराक की राजधानी बगदाद में हुआ दर्दनाक हादसा

 
irak.png1
काठमाण्डू, ११ अगस्त ।।
बगदाद में एक अस्पताल में आग लगने से 12 नवजात बच्चों की मौत हो गई है।इस हादसे में झुलसे समय से पहले पैदा हुए बच्चों के परिवार वालों को शवों के पहचान के लिए बुलाया गया।
इन नवजात बच्चों में से एक की मां ने कहा कि शवों की हालत इतनी ख़राब हो चुकी है कि वो इनकी पहचान भी नहीं कर पा रही हैं। इस घटना से लोग स्तब्ध हैं व काफी परेशान हैं ।
अधिकारियों ने बताया कि संभव है कि ये आग इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी के कारण आग लगी हो और इसे बुझाने में तीन घंटे लग गए।
32 वर्षीय शाइमा हुसैन खिड़की तोड़कर बचने में कामयाब हो गई। उन्होंने कहा,  मैंने उन्हें जला हुआ देखा। मुझे अपने बच्चे को जन्म देने में काफ़ी तकलीफ़ हुई थी। काफ़ी इलाज के बाद ये बच्चा हुआ था। इतना सब कुछ होने के बाद मुझे जला हुआ शव मिला।
उम्म अहमद अपने किसी रिश्तेदार के एक नवजात बच्चे को तलाश रही थीं। उन्होंने बताया, ूउन्होंने मुझसे कहा कि उसे फ्रिज में ढूंढो।
मुझे वो एक गत्ते के छोटे बक्से में मिला लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वो बच्चा है या स्पॉन्ज का टुकड़ा। वो कोयले की तरह दिख रहा था।
36 वर्षीय हुसैन उमर ने बताया कि उन्हें डर है कि एक हफ्ते पहले जन्मे जुड़वा बच्चों का क्या हुआ होगा।
समाचार एजेंसी को उन्होंने बताया कि अस्पताल के अधिकारियों ने उनसे बग़दाद के अन्य अस्पतालों में देखने के लिए कहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.