उप प्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधी आज भारत में भेंट वार्ता में व्यस्त
काठमांडू, १९ अगस्त ।
कल शाम भारत पहुचें सरकार के विशेष दूत के रुप में निधी की आज शाम ६ बजे भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से भेंट वार्ता है। जिसमें नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भण्डारी के निमंत्रण हस्तांतरण के साथ ही, दो दशों के संबंध के विषय में चर्चाएं होंगी ।
इससे पहले १ बजे से ३ बजे के मध्य भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भारत नेपाल के मध्य सुरक्ष को लेकर कुछ चर्चाएं होंगी । भारत के प्रधानमंत्री मोदी से विशेष भेंट शनिवार २० अगस्त को होगी ।
भारत के राष्ट्रपति को असोज ३ गते (संविधान जारी) होने वाले विशेष कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में निमंत्रण देने की भी योजना है ।


