Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्साके ग्रामीण सडक निर्माण न होने का मुख्य दोषी है निर्माण कम्पनी : कार्यालय प्रमूख दास

धनजिव मिश्रा । वीरगंज, भ्राद्र ४ |  पर्साके दो सडक इसी वर्ष पीच होने वाला है । नेपाल सरकार और विश्व बैक के लगानी मे पर्सा के आत्माराम पथ और जनता सडक पीच होनेवाला है । पर ठेकेदार ने अभीतक काम शुरु नही किया है ।
sadak-1
    जिला विकास समिति पर्सा अन्तर्गत के जिला प्राविधिक कार्यालय का प्रमुख इन्जिनियर दिपककुमार दास के अनुसार ये सडक पिच करने का ठेक्का सदर किया हुवा ४ महीना बीत चुका है फिर भी ठेकेदार कम्पनी ने अभीतक काम शुरू नही किया है । उन्होने ठेकेदार कम्पनी के उपर काम मे ढिलाइ करने का आरोप लगा है । १३ किलोमीटर लम्बा तिलावे–सबैठवा–आत्माराम पथ सडक खण्ड का पीच करने का जिम्मा गौरी पार्वती निर्माण सेवा कम्पनी ने ६ जुलाई २०१७ तक पीच करने का करार सम्झौता किया है । उसी तरह साढे १७ किलोमिटर लम्बा जीतपुर–रड्डपुर–जनता सडक १ मई २०१७ तक पिच करनेका ठेक्का पप्पु कन्स्ट्रक्सनको मिला है ।
    राष्ट्रीय ग्रामीण यातायात सुदृढीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत नेपाल सरकारने विश्व बैक के सहयोग मे इस सडको का इसी वर्ष स्तोरन्नति करके पिच करने का निर्णय किया था।
    पर पीच के काम में ढिलाइ होने के कारण सडक उबड खाबड होने लगी है। जिसके कारण ग्रामीण भेग के बासीन्दा ने दुख जताया है ।
आत्माराम पथ के बर्वा, अमरपट्टि, प्रसौनीभाठा, पकाहा, लहावरथकरी, सबैठवा क्षेत्र मे सडक बिगडने लगी है। उसी तरह उस सडक पे यात्रा करने वाले यात्री बताते है कि जनता सडक भी जगह जगह पर गड्ढ् हो गए हैं ।
    जिविस पर्सा ने ग्रामीण भेग के अन्य ६ सडको का भी नियमित मरम्मत सम्भार और सडको की अवस्था सुधार करने का कार्यक्रम सञ्चालन किया है । जिविस पर्सा ने नियमित मरम्मत एवम सुधार करने वाली सडक धोरे–पकाहा–वनकटवा–सोनबर्सा, पोखरिया–हरिहरपुर–भिस्वा, रामगढवा–जगरनाथपुर–मिलनचोक और पदमरोड–महुवन–रड्डपुर–सोनबर्सा सडकखण्डको प्राथमिकता मे रखा हैे ।sadak

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *