Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक ईरानी नागरिक परमाणु समझौते की सूचनाएं इधर उधर करने के संदेह में गिरफ्तार

 
काठमांडू, २९ अगस्त ।
न्यायपालिका के एक प्रवक्ता ग़ुलामहोसैन मोहसेनी इजेही ने गिरफ़्तार किए गए शख़्स को परमाणु दल में घुसपैठ करने वाला एक जासूसु बताया।
पिछले साल हुए परमाणु समझौते को ईरान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख़ूब सराहा गया। लेकिन ईरान में कुछ कट्टरपंथी इसे अमरीका के सामने आत्मसमर्पण के तौर पर देखते हैं।
iran
अमरीका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी और रूस के साथ हुए परमाणु समझौते के बाद ईरान पर लगे प्रतिबंध हटा लिए गए थे
ये दल ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने के लिए समानांतर रूप से काम कर रहा था।
तेहरान में एक अभियोजक अब्बास जाफरी दौलतबंदी ने पिछले हफ़्ते कहा था कि पकड़ा गया संदिग्ध ईरानी अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सक्रिय है, और ब्रितानी गुप्तचर सेवा से जुड़ा है। हालांकि इस ख़बर की पुष्टि नहीं हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *