Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऐ दिल है मुश्किल का टीजर हुआ रिलीज

 मालिनी मिश्र, काठमांडू, ३० अगस्त । फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर ने फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया। माना जा रहा है कि यह एक इमोशनल मूवी है । टीजर की शुरुआत होती है रणबीर कपूर से, जिसमें वो फिल्म का टाइटल ट्रैक गाते हैं। साथ में हैं , ऐश्वर्या राय बच्चन व अनुष्का शर्मा ।
ae dil
 फिल्म रणबीर, ऐश्वर्या और अनुष्का के बीच का लव ट्रायंगल लगता है। रणवीर अमित की व अनुष्का अलिहेज की भूमिका में नजर आयेंगी सबसे बडा खुलासा तो ये है कि इस फिल्म में शाहरुख खान अहम् भूमिका में नजर आने वाले हैं ।
लगभग ६ वर्षें के बाद करण जौहर की फिल्म आने वाली है जिसमें टीजर के अंत में रणबीर का एक्सप्रेशन देखें तो लगता है फिल्म को देखते हुए हमें खूब इमोशनल डोज मिलने वाली है।
टाइटल ट्रैक को प्रीतम ने कंपोज किया है और फिल्म की शूटिंग लंदन, पेरिस और मुंबई में हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *