नेपालगंज में भ्रष्टाचार बिरुद्ध तीज उत्सव तथा नृत्य प्रतियोगिता
नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७३ भाद्र १८ गते ।
भ्रष्टाचार के बिरुद्ध तीज उत्सव तथा खुल्ला एकल नृत्य प्रतियोगिता की उपाधी निकिता मगर ने हासिल की है ।
बास के आयोजन में, शुभारम्भ बचत तथा ऋण सहकारी संस्था लिमिटेड के प्रायोजन में तथा विभिन्न संघ संस्था तथा निकाय के सहयोग तथा सहकार्य में नेपालगन्ज में भादौं १७ गते शुक्रवार को सम्पन्न हुआ है ।

सम्पन्न प्रतियोगिता में ११ लोग प्रतिस्पर्धी को पीछ करके निकिता मगर प्रथम होने में सफल हुई है ।
इसी तरह प्रतियोगिता में द्धितिय स्थान अन्जु गुरुङ्ग रहीे है, तृतीय स्थान में सुचिता थापा मगर सफल हुई है । प्रतियोगिता अन्तरगत सान्त्वना पुरस्कार सुचिता राना मगर ने हासिल की है । सम्पूर्ण प्रतियोगियों में उत्कृष्ट नृत्य की उपाधी रेजिना अधिकारी को मिली । प्रतियोगिता में प्रथम, द्धितीय, तृतीय और सान्त्वना स्थान हासिल करने में सफल प्रतियोगियों ने पुरस्कार स्वरुप क्रमशः नगद रु. १० हजार, ५ हजार, ३ हजार और १ हजार सहित प्रमाणपत्र प्राप्त कियें है ।

उधर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान सफल करने में रेजिना अधिकारी ने इन्फोकस मोवाईल की ओर से एक मोवाईल सेट प्राप्त की है । प्रतियोगिता में स्थान हासिल करके सफल प्रतियोगी तथा अन्य सहभागियों को कार्यक्रम के अतिथियों ने अवीर लगाकर प्रमाणपत्र प्रदान किया था ।
भ्रष्टाचार बिरुद्ध के गजल तथा प्रहशन समेत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में स्वागत तथा उद्धेश्य रि प्रकाश बास के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष लुना बुढाथोकी ने की थी । वरिष्ट कलाकार कमल बिके निर्मोही, जीत बहादुर थापा और ममता पोखरेल ने निर्णायक की भुमिका निर्वाह की थी , कार्यक्रम की संचालन बास के केन्द्रीय सदस्य राधिका गिरी और लक्ष्मी बिसी ने की थी धन्यवाद ज्ञापन सहित कार्यक्रम की समापन बास के अध्यक्ष मन भण्डारी ने किया था ।


