Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ताप्लेजुङ के सदरमुकाम में भाड़ी भूस्खलन, ४ लोग मिट्टी में दबें

 

काठमांडू , १८ भद्र | ताप्लेजुङ से प्राप्त जानकारी के अनुसार  ताप्लेजुङ  के सदरमुकाम में हुए भूस्खलन के दरमियान ४ लोग मिट्टी के अंदर दब गयें हैं | पुलिस के अनुसार टीका मगर, उनकी पत्नी बिमला तथा उनके पुत्र मनोज और ललित मिट्टी में दब गयें हैं | जिल्ला प्रहरी प्रमुख डिएसपी रामबहादुर केसी के अनुसार सशस्त्र प्रहरी चेक पोष्ट के नजदीक ही दबे हए लोगों का उद्धार काम जातीन तीन मंजिल घर के उपर रहे दुधिला के पेड़ सहित वहाँ का  छोटा पहाड़ घर पर ही गिर गया है |

यह भी पढें   चिलिमे पावर हाउस टनल हादसा: भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन का दौरा

pahiro

जिल्ला सदरमुकाम के आसपास विभिन्न जगहों पर ही भूस्खलन से ८ परिवार विस्थापित हुए हैं ।

सदरमुकाम में ही रहे कफी हाउस लाइन के १० घर परिवारभी खतरा में हैं। भूस्खलन से पशु चौपाया का भी मरने की खबर है। शुक्रबार से ही हो रहे अविरल वर्षा के कारण हुये भूस्खलन से अग्निप्रसाद भण्डारी का गई तथा उसी वडा के भवानी शंकर अधिकारी की भैंसी भी मरने का खबर है।

यह भी पढें   सुरंग में फंसे कर्मचारियों के बचने की उम्मीद कम, सातवें दिन सरकार ने कंपनियों को दी रेस्क्यू की अनुमति

भूस्खलन से विस्थापित हुये भण्डारीसहित टेकनाथ दाहाल, डिल्लीराम अधिकारी, भवानी शंकर अधिकारी, राजकुमार मगर का परिवार भी प्रभावित हए हैं। इसी प्रकार कफी हाउस लाइन में ही गणेशबाव निरौला, रमेश  गौतम, कल्पना पालुङवा लगायत का घर  भी खतरा में है।

भूस्खलन से मेची राजमार्ग के ताप्लेजुङ कावेली सडक खण्ड प्रभावित हुआ है। जिल्ला बिपद् व्यवस्थापन समिति के संयोजक तथा प्रमुख जिल्ला अधिकारी चक्रपाणि पाण्डे के अनुसार भूस्खलन का विवरण आना बांकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com