हरितालिका तीज के अवसर पर सुबह ३ बजे से ही व्रतालु महिलाओं की पशुपतिनाथ मन्दिर में भीड
काठमांडू, १९ भाद्र | हरितालिका तीज के अवसर पर आज सुबह ३ बजे से ही व्रतालु महिला की पशुपतिनाथ मन्दिर में भीड लगी हुई है ।
पशुपति दर्शन के लिए सुबह से ३ बजे से ही लाइन में खडी महिला को वर्षा ने भी प्रभावित् किया है | पशुपति क्षेत्र विकास कोष ने यह जानकारी दि है । व्रतालु महिलाओं की लाइन उत्तर में उमाकुण्ड, पश्चिम में जयबागेश्वरी और दक्षिण में तिलगङ्गा तक है | कोष के सदस्यसचिव डा गोविन्द टन्डन ने जानकारी दी है ।
दर्शनार्थी यों के लिए सुबह ३:३० बजे से पशुपतिनाथ का चारो दरवाजा खोला गया था | तीज के अवसर पर आज नौ लाख महिलाए पशुपतिनाथ में दर्शन करने की संभावना है ।
आज पुरुष को पशुपति मन्दिर दर्शन में निषेध किया गया है । कोष ने इस वर्ष सशुल्क दर्शन बन्द कर दिया है इसलिए भक्तजन की लम्बी लाइन है ।



