Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मातातिर्थ में पुलिस व लुटेरों के बीच गोलीबारी

 

काठमांडू, भाद्र २३

काठमांडू के मातातिर्थ में पुलिस व लुटेरों के बीच गोलीबारी हुई है । काठमांडू से हेटौडा की तरफ जा रही ना १ ज ३९४८ नम्बर के टाटा सुमो चेकजाँच  क्रम में लुटेरों ने गाडी से उतरते हुए गोली फाइरिगं की और जंगल के तरफ भागे ।

काठमांडू प्रहरी प्रवक्ता प्रद्युमन कार्की ने बताया काठमांडू के चन्द्रागिरी ११ स्थित चिहान डाडा में गोलीबारी हुई है । लुटेरा गाडी में पैसा रखने बाला सेफ लेकर जा रहें थे इसी अवस्था में चेकजाच में पडने पर जंगल के तरफा भागे थे । कार्की ने बताया लुटेरा गाडी छोडकर भागे है ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़– १,२९० लोगों के शव बरामद, ४,७९८लोग लापता

कार्की ने कहा चेकजाच के क्रम में पुलिस ने गाडी में क्या है पूछने पर लुटेरा ने पहले तो बीमार है बताया था । लेकिन सेफ देख कर क्या है पुछने पर सभी लुटेरा एक ही साथ गाडी से उतरते हुए गोली चलाते हुए जंगल के तरफ भागा था । उनके मुताविक उस के बाद पुलिस ने दो राउन्ड गोली चलायी थी ।

बहरहाल अभी जंगल क्षेत्र में उनलोगों की खोजी जारी है । गाड़ी में प्राप्त किया गया सेफ किसी सहकारी का है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com