Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में महिला अधिकार सम्मेलन

 

नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७३ भाद्र २९ गते ।
बाके जिला के नेपालगन्ज में समानता, न्याय और समृद्धि के लिये सक्षम महिला नेतत्व मूल नाराओं की साथ भाद्र २८ गते मंगलवार से क्षेत्रीय महिला अधिकार सम्मेलन शुुरु हुआ है । पश्चिम नेपाल की महिला अधिकारकर्मी तथा समाजिक अगुवाओं की सहभागिता रही है जमघट ने बुधवार तक महिला अधिकार कार्यान्वयन की चुनौतिया“ और महिला नेतृत्व की बारे में छलफल के लिये सम्मेलन की आयोजन किया गया है आयोजक ने जानकारी दी है ।

1
एक्सनएड नेपाल और महिला अधिकार मञ्च की आयोजन में शुरु हुआ सम्मेलन में महिला विरुद्ध हो रही हिंसा अन्त्य के लिये नीति नियम की प्रभावकारिता और भावी कार्य दिशा के बारे में छलफल होने की कार्यक्रम रही है । सम्मेलन में नवलपरासी से लेकर बैतडी तक की १४ जिला से ९४ लोगों की सहभागिता रही है ।
सम्मेलन की उद्घाटन करते हुये पूर्व सभासद् तथा अधिकारकर्मी शान्ता चौधरी ने समाज में महिला समानता की अवस्था निर्माण करने के लिये राज्य को जिम्मेवार बनाकर आगे बढ्ने के लिये जोड दिया है । सम्मेलन की उद्घाटन सत्र में महिला तथा बाल बालिका कार्यालय की महिला विकास निरीक्षक बिन्दु क“ुवर, राष्ट्रीय महिला अधिकार मञ्च की अध्यक्ष पुष्पा केसी, एक्सनएड नेपाल की कार्य समिति सदस्य एकराज चौधरी ने असमानशक्ति संरचना की परिवर्तन के लिये महिला नेतृत्व की आवश्यकताए“ रही है बताया ।

2
सम्मेलन की पहिलीे दिन स्थानीय तह में महिला नेतृत्व सम्भावना, चुनौती और आवश्यक तयारी की सम्बन्ध में पूर्व सभासद शान्ता चौधरी ने कार्यपत्र प्रस्तुत की थी । इसी तरह सामुदायिक संस्थाओं में महिला नेतृत्व और प्रभाव विषय में मध्यपश्चिमाञ्चल विश्व विद्यालय के उपप्रध्यापक ललित जंग शाही ने कार्यपत्र प्रस्तुत किया था । इसी तरह पश्चिम क्षेत्र में महिला हिंसा की स्वरुप, अवस्था और निराकरण की उपाय के बारे में छलफल हुआ था । छलफल में सहभागी बा“के जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी नायव उपरिक्षक सरोज पौडेल, महिला तथा बालबालिका कार्यालय की बिन्दु क“ँवर, अन्तरपार्टी महिला संजालकी विजया धिताल, राष्ट्रीय महिला अधिकार मंचकी अध्यक्ष पुष्पा केसी और अधिकारकर्मी प्रकाश उपाध्याय ने महिला हिंसा अन्त्य के लिये सामुहिक प्रयास में जोड दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *