Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धोनी, सचिन और ज़हीर को आराम

 

मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और ज़हीर ख़ान को आराम दिया गया है हालाँकि ये सभी खिलाड़ी टेस्ट शृंखला में हिस्सा लेंगे.

वीरेंदर सहवाग भी चोट की वजह से टीम में नहीं हैं और टीम के उप कप्तान सुरेश रैना होंगे.

धोनी की ग़ैर-मौजूदगी में पार्थिव पटेल विकेट कीपिंग करेंगे और सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में भी वो रहेंगे.

धोनी और तेंदुलकरधोनी और तेंदुलकर ने वनडे सिरीज़ के लिए नहीं जाने का फ़ैसला किया

इस समय जारी इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों में से बद्रीनाथ को टीम में शामिल किया गया है जबकि अन्य खिलाड़ियों को अभी और इंतज़ार करना होगा.

रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई है जबकि विराट कोहली और युवराज सिंह उनके साथ मध्य क्रम सँभालेंगे. यूसुफ़ पठान और वृद्धिमान साहा भी इस टीम में हैं.

स्पिन गेंदबाज़ी के लिए हरभजन सिंह, आर अश्विन और अमित मिश्रा को रखा गया है.

वहीं मुनाफ़ पटेल, विनय कुमार, इशांत शर्मा और प्रवीण कुमार के हाथों में तेज़ गेंदबाज़ी की ज़िम्मेदारी होगी.

पहला ट्वेन्टी-20 मुक़ाबला चार जून को होगा जबकि पहला वनडे छह जून को होना है.

भारतीय टीम-

गौतम गंभीर, सुरेश रैना, पार्थिव पटेल, विराट कोहली, युवराज सिंह, एस बद्रीनाथ, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, आर अश्विन, प्रवीण कुमार, इशांत शर्मा, मुनाफ़ पटेल, विनय कुमार, यूसुफ़ पठान, अमित मिश्रा, वृद्धिमान साहा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com