Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आर्मी ने उड़ी सेक्टर में मंगलवार को 10 आतंकी मार गिराए, पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर तोड़ा

 

नई दिल्ली. army23_1474366856

उड़ी हमले के 2 दिन बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर तोड़ा है। मंगलवार की दोपहर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई। इस पार से भी जवाब दिया गया। आर्मी ने भी बॉर्डर पर मूवमेंट और बढ़ा दी है। LoC के पास हेलिकॉप्टर से भी निगरानी की जा रही है। इस बीच, आर्मी ने उड़ी सेक्टर में ही मंगलवार को 10 आतंकी मार गिराए। 4 आतंकी रविवार को हमले के वक्त मारे गए थे। वहीं, हंदवाड़ा में भी एनकाउंटर हुआ। इसमें एक जवान जख्मी हो गया है।

– न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह एनकाउंटर उड़ी सेक्टर के लक्षीपुरा इलाके में हुआ। इस इलाके में सात आतंकियों के अभी भी छिपे होने की आशंका है। आर्मी ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा है।

– वहीं, नौगाम में भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया। लेकिन, फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया।

– उधर, उड़ी हमले के बाद भारत के तल्ख रूख को देखते हुए पाकिस्तान का मीडिया सकते में है।

– पाकिस्तान के न्यूज पेपर डॉन की वेबसाइट पर एक आर्टिकल में आशंका जताई गई है कि इस घटना के बाद पाकिस्तान को क्या-क्या नुकसान उठाना पड़ सकता है।
– बता दें कि उड़ी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को अलग-थलक करने की प्लानिंग कर ली है, इसके बाद ही रूस ने ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज कैंसल कर दी, हेलिकॉप्टर डील रोक दी है।
– समझा जा रहा है कि इससे चिंतित पाक चीन और बाकी इस्लामिक देशों से अपने लिए सपोर्ट मांगेगा।
– इस आर्टिकल में काबुल और वॉशिंगटन से रिश्ते सुधारने की भी बात की गई है जो कि भारत के कड़े रूख का नतीजा समझा जा रहा है।

 

– सेना पर हुए अब तक के सबसे बड़े हमले पर भारत का माकूल जवाब क्या हो? सरकार में इसपर चर्चा जारी है।

– सोमवार को पीएम ने कई लेवल पर स्ट्रैटजी पर बात की। इसके बाद सेना ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दे दी। पाक को जवाब दिया जाएगा।

– इससे पहले सोमवार को दिन में पीएम के घर हुई हाई लेवल मीटिंग में पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग कर आतंकवादी देश घोषित करवाने की स्ट्रैटजी पर चर्चा हुई। डिप्लोमैटिक और इकोनॉमिक फ्रंट पर भी पाकिस्तान को एग्रेशन दिखाने पर बात की गई।
– सूत्रों के मुताबिक, भारत ने इस स्ट्रैटजी के तहत अमेरिका और रूस के साथ बात भी की है।
– विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी यूएन में जोर-शोर से उड़ी हमले का मुद्दा उठाएंगी।

 

– सोमवार सुबह 11:40 बजेः आर्मी चीफ रहे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि भावनाओं के आधार पर कोई फैसला नहीं किया जा सकता। पीएम ने कहा है सही समय आने पर सही फैसला लिया जाएगा।

– 11:46 बजेः यूएन जनरल सेक्रेटरी बान की मून और अमेरिका ने हमले की निंदा की। वहीं, फ्रांस ने कहा कि आतंकवाद के साथ भारत की लड़ाई में उसका साथ है।

– दोपहर 12:11 बजेः अलगाववादियों ने कश्मीर समेत तीन जिलों पुलवामा और बारामुला में प्रदर्शन बुलाया। जहां प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया।

– 1:25 बजेः पाकिस्तान ने आरोप नकारे। पाक पीएम के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि भारत कश्मीर से ध्यान हटाने के लिए पाक पर आरोप लगा रहा है। भारत जांच होने से पहले हम पर आरोप लगा रहा है।

– शाम 6:51 बजेःमोदी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले। उन्होंने दिनभर में हुई मीटिंग पर ब्रीफ किया। मोदी ने कहा, सेना को सही समय पर पाक पर कार्रवाई करने की इजाजत दे दी गई है। सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है।

रात 8:00 बजे:ये खबर आई कि पाक को अलग-थलग करने की भारत की पहली कोशिश रंग लाई। रूस ने पाक के साथ ज्वाइंट मिलिट्री ड्रिल और तीन एमआई-35 हेलिकॉप्टर बेचने की डील कैंसल कर दी। जापान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, फ्रांस अमेरिका, यूएन ने भी भारत को अपना सपोर्ट दिया।

चीन की चिंताः पीओके में इकोनॉमिक कॉरिडोर को नुकसान नहीं पहुंचे
– चीन भी इस हमले से सकते में हैं। चीन के विदेशमंत्री ने कहा, ”पीओके में 46 अरब डॉलर के गलियारे काे क्षेत्रीय देशों को आगे बढ़ाने के लिए बनाया जा रहा है। इस पर रुकावट नहीं आनी चाहिए।”
– चीनी राजनयिक जेची ने भारत की एनएसजी सदस्यता और मौलाना अजहर मसूद के बैन के मुद्दे को लेकर चीनी राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी है।
– इसमें लिखा, चीन भारत के साथ नरम रवैया नहीं अपनाता है तो उसे नुकसान उठाना पड़ेगा।
– चीन हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है और उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है।

भारत के पास ये हैं ऑप्शन

– बॉर्डर क्रॉस किए बगैर हमला: बगैर बॉर्डर क्रॉस किए मोर्टार से जोरदार हमला करके पाक के आर्मी पोस्ट्स और बंकर्स को खत्म कर दिया जाए। हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसमें जवाबी हमला भी होगा।
– ऑपरेशन पराक्रम-2: भारत सरकार सेना को पाकिस्तान से लगी सीमा पर तैनात कर सकती है, जैसा की 2001 में संसद पर हुए हमले के बाद तब के पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। इसे ऑपरेशन पराक्रम नाम दिया गया था। इसमें सेना 11 महीने तक पाक सीमा पर तैनात थी।

साभार, दैनिक भास्कर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *