नेपालगन्ज में विश्व अहिंसा दिवस पर बहुभाषिक कवि गोष्ठी
नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, आसोज २२ गते । बाके जिला में विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर सामाजिक सदभाव तथा शान्ति के लिये बहु भाषिक कवि गोष्ठी नेपालगन्ज में सम्पन्न हुई है ।
युएनडिपी के सहयोग में सूचना और मानव अधिकार अनुसन्धान केन्द्र नेपालगन्ज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न धर्म समुदाय के करीब ३ दर्जन श्रृष्टाओं ने शान्ति और सामाजिक सदभाव और महात्मा गान्धी जयन्ती के सन्दर्भ में रचना वाचन किये थे ।

कार्यक्रम में प्रेस स्वतन्त्रता सेनानी तथा किरण साप्ताहिक पत्रिका के प्रधान समपादक पन्नालाल गुप्त के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न कार्यक्रम में नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पुर्व सदस्य सचिव सनत रेग्मी, साहित्यकारों में अवधी सास्कृतिक विकास परिषद् बाके के सच्चिदानन्द चौबै, अवधी सास्कृतिक प्रतिष्ठान के केन्द्रीय अध्यक्ष विष्णुलाल कुमाल, डा. विनोद कर्ण, चित्रकार श्यामान्नद सिंह, नेपाल पत्रकार महासंघ बाके के निर्वतमान अध्यक्ष तथा सल्लाहकार शुक्रऋषि चौलागाई, क्षेत्रीय निर्वाचन कार्यालय के निर्वाचन अधिकारी लोकबहादुर राना, मधु पौडेल, रुवी साई, मधईसिंह सरदार, असफाक ताविस संघर्ष, शिवप्रसाद पाठक, गुल्जारे अदब बाके के अब्दुल लतीफ शौक, सन्तोषी विष्ट, नसीम कादरी, सन्तोषी सिंह, शिशिर सापकोटा, शाहिदा साह, कृपाराम गडरिया, गायिका तथा लेखक कल्पना खरेल लगायत लोगों ने अपनी अपनी रचनाए वाचन कयें थे ।
कार्यक्रम में सहभागियों ने समुदाय में दिगो शान्ति स्थापना और सामाजिक सदभाव की वातावरण में टेवा पहुचे इस लिये विभिन्न सन्देशमुलक रचनाए वाचन किये थे ।

केन्द्र के अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में कार्यकारी निर्देशक राकेश कुमार मिश्र ने स्वागत कार्यक्रम की बारे में जानकारी कराया था , महासचिव सपना भटराई ने कार्यक्रम की सञ्चालन की थी ।

उसी अवसर में महत्मा गान्धी की जयन्ती के सन्दर्भ में संकलन किया गया विभिन्न चित्रों की प्रर्दशनी किया गया था ।
कवि गोष्ठी के बाद में यूवा सञ्जाल निर्माण की विषय पर आयोजित छलफल कार्यक्रम में मध्यपश्चिम क्षेत्रीय खेलकूद विकास समिति के उपाध्यक्ष नरेन्द्र थापा ने सामाजिक सदभाव कायम करने में खेलकूद की भुमिका महत्वपूर्ण रही है, आगामी दिनों में ऐसी अभियान में सहयोग करने की प्रतिबद्धता किया था । कार्यक्रम में सम्वाद समुह के शुक्रऋषि चालागाई, युवाओं में मधु पौडेल, नारायण पाल कुलवन्त सिंह लगायत लोगों ने अपनी अपनी धारणाए“ रक्खी थी ।
सामुदाय में सामाजिक सदभाव, दिगो शान्ति स्थापना, सदभाव के लिये विभिन्न धर्म जाति समुदाय की सम्वन्ध प्रगाढ बनाना, तथा सदभाव बारे समुदाय में सन्देश प्रवाह करने के लिये यह कार्यक्रम किया गया केन्द्र के अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी ने बताया । उन की अनुसार केन्द्र ने समुदाय में सामाजिक सदभाव कायम करने के लिये विभिन्न गतिबिधि तथा अभियान सञ्चालन करके विभिन्न धर्म वीच की सम्वन्ध प्रगाढ बनाया जाएगा ।




