Sat. Mar 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में जय श्रीराम शाक्तिदल लाठी समिति का २५ वाँ वार्षिकोत्सव

नेपालगन्ज,(बाँके), पवन जायसवाल,२०७३ असोज ३० गते ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज स्थित जय श्रीराम शाक्ति दल केन्द्र लाठी समिति ने नेपालगन्ज में असोज २९ गते शनिवार को अपना २५ वाँ वार्षिकोत्सव बिभिन्न कार्यक्रम करके मनाया ।3
नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.१० महाकाली मन्दिर में समिति ने अपना २५ वाँ वार्षिकोत्सव के अवसर पर समिति को सहयोग पहुँचानेवाले ब्यक्तित्वको और अग्रज खेलाडी लोगों को सम्मान प्रदान किया गया है । इस के साथ साथ जय श्रीराम शाक्ति दल केन्द्र लाठी समिति को ग्रामीण क्षेत्रों तक लाठी बिकास में रहें अर्जुन शक्ति केन्द्र, ज्वाला शक्ति केन्द, बागेश्वरी शक्ति केन्द समितियों को भी हौसला स्वरुप सम्मान किया गया । और इस क्षेत्र की एकमात्र लाठी महिला खेलाडी बुलुबल बैश्य को भी प्रमाणपत्र– प्रदान करके सम्मान किया गया है ।

मध्यपश्चिम क्षेत्रीय खेलकूद विकास समिति के अध्यक्ष भीम ओली के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में ओली ने कहा कि खेलकूद के माध्यम से आगे बढते जा रही है समिति देश की संरक्षण भी कर रही है  । लाठी की संरक्षण से कला और संस्कृति की भी संरक्षण करने में सफल हुई है अध्यक्ष भीम ओली ने बताया ।

jay-sri
दो सौ वर्ष आगे स्थापना हुआ ऐतिहासिक नगरी नेपालगन्ज में असोज २९ गते को अपनी २५ वीं वार्षिकोत्सव मनाया गया | स्थापना काल से ही जय श्रीराम शाक्ति दल केन्द्र लाठी समिति ने संस्कृति को संरक्षण करने में भुमिका निभाती आयी है । बि.सं. २०५८ साल में स्थापना हुई श्रीराम शक्ति दल केन्द्र अब तक ८ जगह समूह में कला सिखाते आ रही है । वार्षिकोत्सव के अवसर पर किया गया कार्यक्रम में श्रीराम शक्ति दल केन्द्र के युवाओं ने बिभिन्न प्रकारकी कला भी प्रस्तुत कियें थे । जय श्रीराम प्रशिक्षण केन्द्र के अध्यक्ष राजकुमार बैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के पूर्व अध्यक्ष हेमन्त कर्माचार्य, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के अध्यक्ष रुद्र सुवेदी, नेपाली काँग्रेस के सांसद मैकुलाल बाल्मिकी, समाजसेवी सुश्री नर्बदा शर्मा, शिवसेना के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार श्रेष्ठ, आर्य समाज के जिला अध्यक्ष राजु आर्य लगायत लोगों ने अपनी–अपनी मन्तव्य रखा था और सम्मान—पत्र वितरण भी किया था ।4

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *