Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कल से शुरु हाने वाली मधेश प्रिमियर लिग क्रिकेट टुर्नामेन्ट को पुलिस ने लगाया रोक

 

madhesh-league
जनकपुर, कार्तिक १ ।
कल से शुरु होने वाली मधेश प्रिमियर लिग क्रिकेट टुर्नामेन्ट की दुसरी सिजन को पुलिस ने रोक लगाइ है । समबन्धित सभी निकायों के स्वीकृति के बाद तय किया गया एमपीएल की सारी तैयारियां पूर्ण होने के बाद पुलिस द्वारा रोक लगाने से खेलाडी सहित सभी में आक्रोश व निराशा का माहौल बना हुआ है ।
एमपीएल के आयोजक संस्था मधेशी इन्जिनियरिंग स्टुडेन्ट्स युनियन ने सशस्त्र प्रहरी द्वारा अनावश्यक रुप से एमपीएल रोकना चाह रही है आरोप लगाया । युनियन के अध्यक्ष संजिव यादव ने बताया धनुषा जिला के प्रमुख अधिकारी सहित सभी निकाय से स्वीकृति लेकर ही हमलोगों ने खेल की तैयारिया किया था लेकिन खेल प्रारम्भ होने के एक दिन पहले आकर इस प्रकार रोक लगाना सर्वथा गलत है बताया । उन्होंने सम्पूर्ण पक्ष को इस के लिए सहयोग करने को आग्रह भी किया ।
युनियन ने बताया एमपीएल सिजन २ के लिए मधेश के विभिन्न जिलों से १६ क्रिकेट टीम सहभागि होना निश्चित हो चूका था । वहीं खेल सीट भी प्रकाशित किया जा चूका है । कार्तिक २ से ११ गते तक होना तय किया गया था ।
बहरहाल सशस्त्र प्रहरी ने इस विषय में कोइ अभिव्यक्ती नहीं देना चाहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed