Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कईं बितंडों को किनारा करते हुए एमपीएल राजविराज में आज से शुरु

 

राजविराज, कार्तिक २ ।
कई बितंडो को झेलते हुए अंततः राजविराज में आज से मधेस प्रिमियर लिग क्रिकेट टुर्नामेंट, एमपीएल सिजन २ का भव्य शुरुवात हुआ है । राजविराज स्थित बालमंदिर मैदान में आयोजित एमपीएल सिजन २ का उदघाटन मधेस आन्दोलन के सहिद परिवारों के सदस्य ने मिलकर किया ।

mpl
आज पहला दिन चन्द्रनिगाहपुर क्रिकेट क्लव रौतहट तथा क्रिकेट क्लव सिरहा खेल रही है ।
आज से जनकपुर स्थित सिगरेट फैक्ट्रि के खेल मैदान में होना तय एमपीएल को सुरक्षाकर्मीयों ने उपर का आदेश बताते हुए खेलने से रोक लगाया था । पुलिस श्रोत से प्राप्त जानकारी के मुताविक एमपीएल का उदघाटन मधेश गठबन्धन के संयोजक डा.सीके राउत द्वारा करबाने का हल्ला चलने पर गृहमन्त्री विमलेन्द्र निधि ने खेल पर रोक लगाइ थी ।
यद्यपि धनुषा पुलिस ने इस बात से साफ इन्कार किया है । वहीं एमपीएल बोर्ड ने भी इस विषय में कोइ निर्णय नहीं हुआ था बताया है ।
धनुषा पुलिस ने आन्तरिक सुरक्षा का कारण बताते हुए खेल को रोक लगाने की बात कर रही है ।
एमपीएल बोर्ड के एक सदस्य ने राजविराज में आयोजित एमपीएल २ में खेल के सम्पूर्ण समय तालिका व टीम पूर्ववत है स्थान मात्र परिवर्तन किया गया है बताया । कार्तिक २ गते से ११ गते तक आयोजित क्रिकेट टुर्नामेंट में विभिन्न जिलों के १६ क्रिकेट टीम भाग ले रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *