Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थर्ड एलायन्स द्वारा मानव अधिकार निगरानी समूह का गठन

नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल २०७३ कार्तिक ११ गते ।
तराई मानव अधिकार रक्षक संजाल (थर्ड एलायनस) की आयोजन में कार्तिक १० गते बुद्धवार को बाके जिला अन्तरगत नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका में फरमान सैयद की संयोजकत्व में मानवअधिकार निगारनी समूह का गठन किया गया है ।
इसी तरह समूह की सदस्य सचिव में अकील अहमद तथा सदस्यों में इरसाद अहमद, सोहेल शेख, अफजल हलवाई, अबरार शेख, सम्सुद्दीन शेख रहें है ।

1
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुये थर्ड एलायन्स के उप– क्षेत्रीय प्रमुख आलम खान ने सरकारी कार्यालय से सम्पादन होने वाली क्रियाकलापों को थप जवाफदेही तथा उत्तरदायी बनाने के लिये एवम स्थानीय समुदाय को अधिकार और कर्तव्य की बारे में सचेतना दिलाने के लिये निगरानी समूह गठन किया गया है बताया । उन्हों ने मानव अधिकार की क्षेत्र में करने वाली सभी प्रकार की गतिविधियों में निगरानी करना और समूह को प्रभवकारी बनाने के लिये थर्ड एलायन्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करेगी ।
थर्ड एलायन्स के उप– क्षेत्रीय प्रमुख आलम खान ने निगरानी समूह की सेवा प्रदायक निकाय और सेवाग्राही वीच समन्वय और सहकार्य करते हुये सहयोगी की भूमिका निर्वाह करना लगायत की रही है बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *