सेना को सम्पूर्ण तैयारी में रहने का निर्देश
काठमाडौं–
प्रधानसेनापति राजेन्द्र क्षेत्री ने हाल की परिस्थति के अनुसार कहा है कि कोई भी अवस्था आ सकती है इसलिए सेना को सम्पूर्ण तैयारी में रहने का निर्देश दिया है । क्षेत्री ने उपत्यका के ६ पृतना और विभागीय प्रमुख को हर हालत के लिए तैयार रहने का निर्देशन दिया है ।
सेना के पृतनापति समन्वयात्मक बैठक के समापन में निर्देशन देते हुए क्षत्री ने नियमित संस्थागत जिम्मेवारी तथा कार्य के अलावा अपरेशनल रेडिनेस तथा सांगठनिक सुदृढिकरण के क्षेत्रों में विशेष ध्यान केन्द्रित करने का निर्देशन दिया है ।

