Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नियम विपरित २५ सीडीओ का तबादला

 

नियम विपरित २५ सीडीओ का तबादला
काठमांडू, मंसिर ९
निजामत कर्मचारी को तबादला करने से पहले सामान्य प्रशासन मन्त्रालय से अनुमति लेनी पड़ती है । लेकिन गृह मन्त्रालय ने बिना अनुमति ही २५ प्रमुख जिला अधिकारी (सीडीओ) को तबादला करने का निर्णय लिया है । समाचार स्रोत के अनुसार २५ सीडीओ का तबादला सम्बन्धी निर्णय गृह मन्त्रालय कर चुका है, लेकिन सामान्य प्रशासन मन्त्रालय द्वारा निर्णय नहीं होने के कारण अभी यह निर्णय औपचारिक रुप से सार्वजनिक नहीं हो पा रहा है । सामान्यतः तबादला पूर्व ही सामान्य प्रशासन मन्त्रालय से गृह को स्वीकृति लेना पड़ता है । लेकिन गृह ने उससे पहले ही यह निर्णय किया है कि २५ प्रमुख जिला अधिकारी ९सीडियो० को कहाँ से कहाँ तबादला करना है । और इसका कोई भी जानकारी अभी तक सामान्य प्रशासन मन्त्रालय को नहीं है ।
समाचार स्रोत के अनुसार ७ वरिष्ठ उप–सचिव को कायम–मुकामय प्रमुख जिला अधिकारी बनाने का निर्णय गृह मन्त्रालय ने लिया है । निर्णय अनुसार झापा जिला के लिए उत्तम कुमार खत्री, मोरङ जिला के लिए यज्ञराज कोइराला, सुनसरी जिला के लिए लोकनाथ पौडेल, सिरहा जिला के लिए श्रीकृष्ण श्रेष्ठ, सर्लाही जिला के लिए प्रदीपराज कँडेल, धादिङ जिला के लिए उमेश ढकाल, गोरखा जिला के लिए उद्धवबहादुर थापा, मकवानपुर जिला के लिए नारायणप्रसाद दवाडी, काभ्रेपलाञ्चोक जिला के लिए शिव सिंखडा, डोटी जिला के लिए गोकर्ण शर्मा को चयनित किया गया है ।
इसीतरह गुल्मी के प्रमुख जिल्ला अधिकारी उदयबहादुर राना को नवलपरासी, बारा के प्रमुख जिला अधिकारी कृष्ण ढुंगाना को गुल्मी, सिरहा के प्रमुख जिला अधिकारी विजय मानन्धर को बारा, धादिङ के प्रमुख जिला अधिकारी विश्वप्रकाश सुवेदी को मध्यमाञ्चल क्षेत्रीय प्रशासन में तबादला करने का निर्णय गृह मन्त्रालयले लिया है । इसीतरह गोरखा के प्रमुख जिला अधिकारी नारायण भट्ट को चितवन, रुपन्देही के प्रमुख जिला अधिकार विष्णु ढकाल को कपिलवस्तु, चितवन के प्रमुख जिला अधिकार विनोद प्रकाश सिंह को रुपन्देही, नवलपरासी के प्रमुख जिला अधिकारी महादेव पन्त को सुर्खेत में तबादला करने का निर्णय भी गृह का है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *