Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर आए बाबा रामदेव, पाँच दिवसीय योग शिविर चलाने की घोषणा

 

ramdev-baba-1

कैलास दास ,जनकपुर २६ नवम्बर  | पाँच घण्टा प्रतिक्षा के बाद जनकपुर आए बाबा रामदेव जनकपुर मे पाँच दिवसीय योग शिविर चलाने की घोषणा  । भारतीय योग गुरु बाबा रामदेव ने जनकपुर में पाँच दिवसीय योग शिविर सञ्चालन करने का घोषणा किया है । जनकपुर के तिरहुतिया गाछी में शनिवार आयोजित नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि इस बार समय अभाव के कारण जानकी मन्दिर और जानकी पतञ्जली शिविर में नही जा सके । किन्तु अगली बार जब आएगे तो जनकपुर में पाँच दिवसीय योग शिविर चलाएगें ।

यह भी पढें   मैं सभापति थापा से विचार विमर्श के लिए सलाह कर रहा हूँ – देउवा

योग गुरु रामदेवको जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष शिवशंकर साह हिरा तथा पतञ्जली योग नागरिक अभिनन्दन समारोह समिति का संंयोजक कौशल कुमार यादव ने नागरिक अभिनन्दन किया है । जनकपुर में उनका नागरिक अभिनन्दन तथा जानकी मन्दिर में पूजापाठ करने का कार्यक्रम रखा गया था । बाबा रामदेव समय करीब पाँच बजे जनकपुर पहुँचे कारण जानकी मन्दिर नही जा सके । योग साधक साधिका सहित सर्वसाधारण ने करीब पाँच घण्टा तक प्रतिक्षा करने बाद बाबा रामदेव जनकपुर पहुँचे थे । नेपाल भ्रमण में रहे भारतीय योगगुरु रामदेवले शनिबार सप्तरी के प्रसिद्ध छिन्नमस्ता भगवती मन्दिर में पूजा किया था । उनके साथ आचार्य बालकृष्ण सहित हेलिकप्टर में आए थे ।

यह भी पढें   आज का मौसम कुछ इस तरह का

ramdeb-baba-jnk

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com