Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आजाद मधेश अपना देश के नेता डा राउत गिरफ्तार

 

received_1446156092091392
कैलास दास,जनकपुर, अगहन १० । स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन का संयोजक डा. सिके राउत सहित जनकपुर में २५ लोगो को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया गया है । राउत को शिव चौक से गिरफ्तार किया गया है तो अन्य कार्यकर्ताओं को जनकपुर अञ्चल अस्पताल के नजदीक से पुलिस ने गिरफतार किया है ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार गठबन्धन ने ‘रंगभेद विरुद्ध दिवस’ जनकपुर के रंगभूमी मैदान में मनाने का कार्यक्रम रखा था । करीब पाँच सौ से ज्यादा गठबन्धन का युवाओं ने हाथ मे प्ले कार्ड लेकर नारेवाजी किया था । प्ले कार्ड मे ‘आजाद मधेश, अपना देश, सिके राउत जिन्दावाद, मधेश का माँग पुरा कर, विभेद नीति अन्त्य कर’ सहित लिखा था ।

यह भी पढें   ‘संविधान संशोधन: असंतुष्ट समुदाय के सवाल’ विषय पर परिचर्चा संपन्न; देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय

received_1446155752091426
रंगभूमी मैदान के सभी गेटो पर पुलिस तैनात किया गया था । जब गठबन्धन का कार्यकर्ताओं ने नारा जुलुस लगाते हुए जनकपुर अञ्चल अस्पताल के करीब पहुँचे तो उससे आगे जाने पुलिस ने पर रोक लगा दिया । कुछ समय तक गठबन्धन ने वही पर नारा जुलुस लगाते रहे, फिर पुलिस की गाडी आई और कुछ कार्यकर्ताओं को लेकर चला गया तो कुछ को लखेटकर भगा दिया गया ।
आक्रोशित युवाओं सिके राउत जिन्दावाद सहित का नारा भी लगाते है । फिर ४—५ युवाओं एक जगह जमघट करने से भी पुलिस रोक लगा दिया और नगर के सभी जगह से गिरफ्तारी जारी रखा ।
गठबन्धन का कार्यक्रम विथोलने के बाद नगर में सुरक्षा व्यवस्था कडा कर दिया गया था । युवाओं में सिके राउत का नारा गुज रहा था तो सिके राउत कब और कहा पर उपस्थित होगे लोगो में इन्तिजार दिख रही थी ।
पहिले तो यह भी हल्ला हुआ कि संयोजक सिके राउत जनक चौक पर आऐगें । जब पुलिस की गस्ती कडा कर दिया गया तो एकाएक डा. राउत शिव चौक पर आकर कार्यक्रम सम्बोधन के तयारी में लगे ही थे की पुलिस की गाडी आई और उन्होने मधेश को सम्बोधन करते हुए नारा जुलुस प्रदर्शन करने लगे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com