नागरिककर्मी और लिलामदन अस्पतालके बीच हुए विवाद का काला सच
मनोज बनैता,
लहान, २४ डिसेम्वर ।

लाहान ३, सिरहा में अवस्थित लिलामदन पोलीक्लिनिक एण्ड प्रसुती गृह में मंसिर ६ गते हुए विवाद सम्बन्धी पत्रकार सम्मेलन वुधवार को किया गया । पत्रकार सम्मेलन में वितरण किया गया प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंसिर ६ गते एक पेसेन्ट उपचार के वाद डिसचार्ज होकर जाते वक्त एम्बुलेन्स ड्राइवर विरेन्द्र यादव ने मोबाईल सम्पर्क मे नागरिक दैनिक के पत्रकार मिथिलेश यादव और कुछ व्यक्ति को जमा करके प्रसुती गृह में गाली बेइज्जती करने का आरोप है । इस के साथ ही विवाद के क्रम में क्लिनिक के मेनेजर धनन्जय यादव, प्रसुती गृह के संचालक मनोजकुमार साह और कर्मचारी उपर मार पीट का प्रयास करने की बात जारी विज्ञप्ती में उल्लेखित है । पत्रकार मिथिलेश यादव ने पत्रपत्रिका तथा समाजिक संजाल फेसबुक में उल्टा समाचार लेखन करने करवाने का आरोप है । जबकि सिसिटीभी क्यामरा द्धारा लिए गए फुटेज कुछ और बयान करता है । विज्ञप्ती मे प्रसुती गृह के संचालक मनोजकुमार साह का ये दावा है कि मिथिलेश यादव मुझसे व्यक्तिगत रुप से पूर्वाग्राही होकर अपनी उपस्थिति में उक्त घटना को अंजाम देने के कारण निज पत्रकार की हैसियत से निर्वाह करनेवाला काम ना कर के पत्रकार आचार संहीता के विपरित काम किया है । तसर्थ प्रसुती गृह के धनन्जय यादव उपर मारपीट , संस्था को बद्नाम करने, गाली बेईज्जती करने व्यक्ति उपर कानुन बमोजिम कारवाही करने के लिए सम्बन्धित निकाय संग माग करने का जिक्र विज्ञप्ती में उल्लेख है । पत्रकार सम्मेलन के क्रम मे प्रसुती गृह के धनन्जय ने कहा कि करीब १०, १२ बर्ष पहले मिथिलेश यादव के साथ मेरा विवाद हुवा था । आज इसी रिसिवी मे मुझे गैंग बोलाकर मारपीट करने का प्रयास किया है । उधर संचालक साह ने कहा कि कुछ दिन पहले मिथिलेश एक पेसेन्ट लेकर आया था । उस वक्त गाड़ी में रहे पेसेन्ट को केनुला लगांने का दवाव दिया था मगर हमारे स्वास्थ्यकर्मी ने नहीं माना इसी के कारण ऐसा आक्रमण का प्रयास हुवा है । उधर, मिथिलेश समाचार संकलन के क्रम में मेरे उपर आक्रमण का प्रयास होने का दावा कर रहे है । ईस घटना का ग्राउन्ड रियालिटी सिसिटीभि क्यामरे मे कैद है जो दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है । इशारा पत्रकार के उपर जा रहा है ।

