Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी नें लिया नयें भारत बनानें के संकल्प, २०२२ को करेंगें पुरा

 

modi1
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ मई ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को देशवासियों से आजादी की ७५वीं साल गिरह पर वर्ष २०२२ में नए भारत के सपने को पूरा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मध्यप्रदेश में चल रही नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा के समापन समारोह के मौके पर नर्मदा नदी के उद्गमस्थल अनूपपुर जिले के अमरकंटक में सोमवार को जनसंवाद में प्रधानमंत्री ने कहा कि २०२२ में नया भारत बनाने का सपना लेकर चलना है, हर हिंदुस्तानी को जोड़ना है, आजादी के आंदोलन में जैसे देश जुड़ गया था, देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नया भारत बनने के लिए हर देशवासी को जोड़ना है।
उन्होंने वर्ष २०२२ में आजादी के ७५ वर्ष पूरे होने की याद दिलाते हुए कहा,२०२२ में आजादी के ७५ साल पूरे हो रहे हैं, क्या हिंदुस्तान के सवा सौ करोड़ देशवासी हर पल उस वर्ष (२०२२) का स्मरण नहीं कर सकते, जिन महापुरुषों ने अपना जीवन देश के लिए लगा दिया, जवानी जेल में काट दी, फांसी के तख्ते पर चढ़ गए। क्या उनके सपनों को याद करते हुए हम यह संकल्प नहीं ले सकते कि हमें क्या करना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नर्मदा सेवा यात्रा को नदी संरक्षण का दुनिया का बड़ा अभियान करार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व सरकार व जनता की हिस्सेदारी की सराहना की। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से १२ बजकर १६ मिनट पर डुमना विमान तल पर उतरे। १२ बजकर ४२ मिनट पर प्रधानमंत्री हेलीकाँप्टर से लगभग डेढ़ बजे अमरकंटक पहुंचे। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी थे। अमरकंटक पहुंचने के बाद मोदी ने नर्मदा नदी की पूजा—अर्चना की और मंदिर में दर्शन किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com