Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संबिधान संशोधन विधेयक मधेसी के पक्ष में नहीं आने पर महतो द्वारा आन्दोलन करने की चेतावनी

 

वीरगंज,मंसिर ९

1 2
सदभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने नगर स्तरीय अगुवा कार्यकर्ताओं के संग भेटघाट की । वीरगंज उपमहानगरपालिका वडा नं. १५ स्थित मुर्ली में भेटघाट करते हुए महतो ने कहा कि मधेसी मोर्चा सम्मिलत गठनबन्धन ने सरकार को दिए १५ दिन संबिधान संशोधन विधेयक एवं सरकार गठन के समय हुए ३ बुदें सम्झौता ईमान्दारीपुर्वक पालन करने मोर्चा के नेता के साथ भेटघाट एवं छलफल में प्रधानमन्त्री ने पुनः प्रतिवद्धता जताइ है । सरकार संसद में संबिधान संशोधन विधेयक दर्ता मधेसी ,आदिवासी, जनजाती , मुस्लिम,पिछडा वर्ग के हक में नहीं होने पर मोर्चा विरोध करेगी और आन्दोलन करेगी । सदभावना पार्टी वीरगंज नगर के अगुवा कार्यकर्ता भेटघाट कार्यक्रम में सदभावना पार्टी के केन्द्रिय महासचिव सरोज यादव, केन्द्रिय सदस्य निजामुदिन समानी, सदभावना युवा मंच के केन्द्रिय सहमहासचिव नविन सिंह, प्रेस मंच नेपाल के केन्द्रिय अध्यक्ष संतोष पटेल , बारा जिला के अगुवा नेता डा. धनन्जय यादव लगायत सबने अपने विचार रखे । सदभावना पार्टी वीरगंज नगर अध्यक्ष ओमप्रकास सर्राफ के सभापतित्व में सम्पन्न भेटघाट कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष दिपक साह कानु,सचिव संजय पटेल, कोषाध्यक्ष पन्नालाल प्रसाद कुर्मी, सदभावना महिला मंच पर्सा की अध्यक्ष रेखा साह, युवा मंच पर्सा की उपाध्यक्ष मालती कुशवाहा,सदभावना युवा मंच वीरगंज नगर उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता,युवा नेता आनन्द गुप्ता, नगर सदस्य आकास गुप्ता आदि की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *