Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मांग अनुरुप संशोधन दर्ता न कर के सरकार ने गल्ती की है : उपेन्द्र यादव

 
काठमांडू, अगहन १५ ।
foram-releasउपेन्द्र यादव नेतृत्व के संघीय समाजवादी फोरम ने संसद में दर्ता किया गया संविधान संशोधन विधेयक को समर्थन न करपाने की बात विज्ञप्ति मार्फत उल्लेख किया है ।
विज्ञप्ति जारी करते हुए अध्यक्ष यादव ने हम लोगों की मांग अनुरुप संशोधन दर्ता न कर के सरकार ने गल्ती किया है बताया । यादव ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि संशोधन विधेयक ने सधेशी मोर्चा तथा संघीय गठबन्धन द्वारा उठाई गई किसी भी मांग को पूर्ण संबोधन नही किया है ।
विज्ञप्ति में आन्दोलन की मुख्य मांग १० प्रदेश तथा सीमांकन को विवादित ही रखी गई है । मधेशी मोर्चा व संघीय गठबन्धन द्वारा उठाया गया पाँच जिला झापा, मोरंग, सुनसरी, कैलाली तथा कन्चनपुर के विषय में संबोधन नहीं किया गाय है उल्लेख है । जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रीय सभा के बारे में किया गया संशोधन समेत अपूर्ण है, इस से राष्ट्रीय सभा में मधेशी कभी भी बहुमत में न पहुँच पाने का दाबा किया गया है ।
वैवाहिक अंगीकृत को वैवाहिक वंशज बानाने की मांग विज्ञप्ति मार्फत करते हुए फोरम ने संशोधन प्रस्ताव में ववाहिक अंगीकृत का ही व्यवस्था किया गया है । जिस अनुरुप विवाह कर नेपाल आईं महिलाएं देश के उच्च पद में नहीं जा पाएगीं ।
अध्यक्ष उपेन्द्र यादव के हस्ताक्षर सहित जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि आन्दोलनरत पक्ष के असहमति होते हुए भी जबरन ये विधेयक लाया गया है अतः यथास्थिति में इस को समर्थन नहीं किया जाएगा । विज्ञप्ति में हमारी आन्दोलन जारी है उल्लेख है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *