संविधान संशोधन का प्रस्ताव लाना प्रचण्ड की जिद ः ओली
प्रमुख प्रतिपक्ष नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा है कि देश औचित्य के आधार पर चलता है । उन्होंने कहा कि
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल जिद में आकर संविधान संशोधन प्रस्ताव लाए हैं । ओली ने कहा कि मुलुक औचित्य के आधार पर में सञ्चालन करना चाहिए।
झापा के सुखानी में शहीदों की स्मृति में काठमाडौं में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष ओली ने देश औचित्य के आधार में चलने और इसका नेतृत्व अपने पार्टी के द्वारा करने की बात कही । उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान से आज की अवस्था आई है इसे बचाए रखने का दायित्व हमारा है । अध्यक्ष ओली ने सुखानी के शहीदों के बलिदा का उल्लेख करते हुए कि उनका बलिदान देश के परिवर्तन का मुख्य आधार है ।
एमाले झापा के सुखानी में तत्कालीन शासक द्वारा २०२९ साल फागुन २१ गते हत्या हुए रामनाथ दाहाल, नेत्र घिमिरे, कृष्ण कुइँकेल, वीरेन राजवंशी और नारायण श्रेष्ठ की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम करती आ रही है।


