स्वराजियों द्वारा पानी पिलाने पर रोक
जनकपुर१९गते

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाह पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं को पानी पिलाने के लिए बनाए गए स्वराजियों के शिविर को पुलिस के द्वारा तोडफोड किया गया है । धनुषा के जनकपुर स्थित रामजानकी मदिर विवाहपंचमी महोत्सव में सहभागी श्रद्धालुओं को पानी पिलाने वाले स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के अभियन्ताओं को प्रहरी ने रोक दिया है । रामानन्द चौक में सर्वसाधारण को पानी पिला रहे स्वराजियों को बलपूर्वक रोका गया है और उनके शिविरों को तोड दिया गया है । गठबन्धन के अनुसार उनके साथ र्दुव्यवहार भी किया गया है ।

