Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संशोधन प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो आन्दोलन की आंधी आ जाएगी

 

इनरवा २७ गते मंसिर

badriprasad-neupane-650x366
चुरेभावर राष्ट्रीय एकता पार्टी नेपाल का अध्यक्ष बद्रीप्रसाद न्यौपाने ने कहा है कि नेपाली जनता की भावना के विपरीत कोई भी समुदाय और विदेशी को खुशी करने के लिए यह संशोधन लाया गया है । अगर यह विधेयक वापस नहीं लिया गया तो आन्दोलन की आंधी आ जाएगी । सुनसरी इनरवा में सोमवार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मिलकर रहने वाले नेपाली को अलग करने की कोशिश की जा रही है । बार बार सरकार से अनुरोध करने के बाद भी विधेयक वापस नहीं लिया जा रहा है । ऐसे में आन्दोलन के सिवा कोई रास्ता नहीं है ।अध्यक्ष न्योपाने ने कहा कि चुरेभावर आन्दोलन से जन्मी हुई शक्ति है । हम आन्दोलन करना जानते हैं । २०६३ साल ७२ के आन्दोलन को अगर राज्य भूलता है तो बडी कीमत चुकानी होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com