सोसलिस्ट पार्टी आफ बंगलादेश माओवादी के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध स्थापित करने को इच्छुक
काठमान्डौ २७ गते मंसिर

प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहाल के साथ सोसलिस्ट पार्टी आफ बंगलादेश के जनरल सेक्रेटरी खालेकुजमन नेतृत्व के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की है । प्रधानमंत्री के सरकारी निवास बालुवाटार में आज हुई मुलाकात में प्रधानमंत्री दहाल और खालेकुजमन के बीच दो देशों के सम्बन्ध एवं नेकपा और सोसलिस्ट पार्टी आफ बंगलादेश केबीच अन्तरपार्टी सम्बन्ध के बारे में बातचीत हुई । भेट के अवसर में प्रधानमंत्री दहाल ने परिवर्तन के मुद्दे को संस्थागत करते हुए स्मृद्धि हासिल करने की बात कही । दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सम्बन्ध बनने का विश्वास भी व्यक्त किया । भेट में सेक्रेटरी खालेकुजमन ने सोसलिस्ट पार्टी आफ बंगलादेश और नेकपा के ससाथ मैत्रीपूर्ण ससम्बन्ध स्थापित करने की बात कही ।रासस

