प्रबुद्ध समिति बैठक स्थगित
काठमान्डौ ३० गते
नेपाल और भारत के सम्बन्ध विकास के लिए गठन किए गए प्रबुद्ध समिति की बैठक जो पोखरा में २२ और २३ दिसम्बर को होने वाली थी, प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थगित हो गई है । भारतीय सदस्य भगत सिंह कोशियारी की चुनाव की व्यस्तता के करण बैठक स्थगित होने की बात सामने आ रही है ।
आगामी बैठक नेपाल भारत के बीच सम्पन्न हुए १९५० की सन्धि, द्विपक्षीय ब्यापार और जलस्रोत के विषय पर होने वाली थी ।
उक्त समूह में नेपाल की ओर से भट्टराई, निलाम्बर आचार्य, भेषबहादुर थापा और सूर्यनाथ उपाध्याय सदस्य हैं। भारत की ओर से कोसीयारी, जयन्तप्रसाद, बिसी उप्रेती, लामा सदस्य हैं। उम्मीद की जा रही है कि बैठक जल्द ही होगी ।


