मधेश समस्या के समाधान बिना चुनाव नहीं होने देंगे ः राजेन्द्र महतो
सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने कहा है कि जबतक संशोधन विधेयक की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी तब तक निर्वाचन का सवाल ही नहीं उठता है । अगर सरकार ऐसा कोई कदम उठाती है तो निश्चित तौर पर द्वन्द्ध को आमंत्रित कर रही है । उन्होंने कहा है कि अगर सरकार मधेश की समस्या को अनदेखा कर निर्वाचन कराती है तो हम निर्वाचन में भाग नहीं लेंगे और निर्वाचन भी नहीं होने देंगे । सरकार द्वारा पेश संशोधन विधेयक अगर परिमार्जित किया जाता है तो हम साथ देंगे और एमाले द्वारा फैलाए गए भ्रम को हटाने की कोशिश करेंगे ।
‘
‘


