लडकियों को ओमान भेजने वाले गिरोह की गिरफतारी
युवतियों को आकर्षक रोजगार दिलाने का लोभ दिखाकर ओमान पहुँचाने वाले गिरोह की गिरफतारी हुई है ।
गिरफतार होने वाले में नवलपरासी दुम्बीबास३ के काठमाडौँ बसुन्धारा में रहने वाले ३५ बषीय राज कुमार खरेल, ताप्लेजुङ फुलवारी(७ के मोरङ बिराटचोक ईन्द्रपुर(४ का ४६ बर्षीय पुरन सुब्बा उर्फ पूर्ण बहादुर लिम्बु और रुपन्देही देवदह(२ का ४१बर्षीय हरि प्रसाद थारु है ।
प्रहरी के अनुसार यह गिरोह आर्थिक रूप में विपन्न नेपाली युवतियों को बैदेशिक रोजगार में आकर्षक तलब भत्ता का प्रलोभन देकर कुवेत होते हुए ओमान भेजा जाता था ।
नेपाल के बेलहिया नाका से भारत नयाँ दिल्ली, श्रीलंका होते हुए कुवेत तथा दुवई से ओमान तक भेजना और युवती का शारीरिक तथा मानसिक यातना, यौन हिंसा समेत कराने का काम होता था ।


